Coronavirus in Bihar : बिहार के 10 जिलों में ही मिले 400 से अधिक नये केस, 85 और मरीजों की गयी जान

Published at :28 Apr 2021 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : बिहार के 10 जिलों में ही मिले 400 से अधिक नये केस, 85 और मरीजों की गयी जान

राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार को राज्य में 12,604 कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आये. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को राज्य में एक लाख 328 सैंपलों की जांच की गयी.

विज्ञापन

पटना . राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. मंगलवार को राज्य में 12,604 कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आये. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को राज्य में एक लाख 328 सैंपलों की जांच की गयी.

यह लगातार सातवां दिन है, जब प्रदेश में 11 हजार से अधिक केस मिले हैं, लेकिन राहत की बात है कि संक्रमण दर 12.56% रही, जो सोमवार की तुलना में 2.11% कम है. सोमवार को संक्रमण दर 14.67% थी. पटना जिले में सर्वाधिक 1837 नये संक्रमित पाये गये.

वहीं, पटना समेत 10 जिलों में 400 से अधिक नये मामले मिले. पिछले 24 घंटे मेें 7904 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए, जबकि 85 की मौत हो गयी. राज्य में एक्टिव केसों की संख्या बढ़ कर 94275 हो गयी है, जबकि रिकवरी दर गिर कर 77.43% पर आ गयी है.

गया में 769, भागलपुर में 654, औरंगाबाद में 622, बेगूसराय में 611 और पश्चिमी चंपारण में 639 नये पॉजिटिव मिले. वहीं, मुजफ्फरपुर में 458, सारण में 543, पूर्णिया में 423, नालंदा में 400, सुपौल में 363, वैशाली में 343, समस्तीपुर में 319, नवादा में 313, बक्सर में 296, मधुबनी में 277, कटिहार में 260, सीवान व मुंगेर में 258-258 नये संक्रमित मिले हैं.

शेखपुरा में 236, जहानाबाद में 234, पूर्वी चंपारण में 222, मधेपुरा में 197, गोपालगंज में 195, सहरसा में 192, रोहतास में 187, खगड़िया में 182, दरभंगा में 177, अररिया में 171, जमुई में 162, अरवल में 145, सीतामढ़ी में 110, भोजपुर में 108, किशनगंज में 101, बांका में 83, शिवहर में 78, कैमूर में 77 और लखीसराय में 61 नये संक्रमित मिले हैं.

10 जिलों में 400 से अधिक नये केस

  1. पटना 1837

  2. गया 769

  3. भागलपुर 654

  4. औरंगाबाद 622

  5. बेगूसराय 611

  6. पश्चिमी चंपारण 639

  7. मुजफ्फरपुर 458

  8. सारण 543

  9. पूर्णिया 423

  10. नालंदा 400

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन