ePaper

Coronavirus in Bihar : बिहार में 25 दिन बाद आठ हजार से कम मिले नये मरीज, कोरोना संक्रमण की दर भी 8 प्रतिशत से नीचे

Updated at : 14 May 2021 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : बिहार में 25 दिन बाद आठ हजार से कम मिले नये मरीज, कोरोना संक्रमण की दर भी 8 प्रतिशत से नीचे

राज्य में नये कोरोना संक्रमितों की संख्या गुरुवार को 26 दिन पहले की स्थिति के करीब पहुंच गयी. पिछले 24 घंटे में राज्य में 7752 नये पॉजिटिव पाये गये. यह स्थिति 17 अप्रैल के करीब है, जब उस दिन 7870 नये कोरोना संक्रमित पाये गये थे.

विज्ञापन

पटना. राज्य में नये कोरोना संक्रमितों की संख्या गुरुवार को 26 दिन पहले की स्थिति के करीब पहुंच गयी. पिछले 24 घंटे में राज्य में 7752 नये पॉजिटिव पाये गये. यह स्थिति 17 अप्रैल के करीब है, जब उस दिन 7870 नये कोरोना संक्रमित पाये गये थे. राज्य में पिछले 24 घंटे में कुल 97664 सैंपलों की जांच की गयी.

इस तरह संक्रमण दर और घटकर 7.94% पर आ गयी, जो 17 अप्रैल के बाद सबसे कम है. वहीं, 11008 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए. इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 96,277 रह गयी है, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 84.15% हो गया है, जो 19 अप्रैल के बाद सबसे अधिक है. वहीं, 90 मरीजों की मौत हो गयी. इसके साथ ही अब तक कोरोना से मरनेवालों की संख्या 3593 हो गयी है.

सिर्फ पटना-नालंदा में 500 से अधिक नये केस : पटना और नालंदा को छोड़कर किसी भी जिले में 500 से अधिक नये कोरोना संक्रमित नहीं पाये गये. पटना में सर्वाधिक 1485, जबकि नालंदा में 551 नये संक्रमित पाये गये.

इसके अलावा वैशाली में 437, पूर्णिया में 409, सुपौल में 325, पश्चिम चंपारण में 320, सहरसा में 277, समस्तीपुर में 243, गया में 233, सारण में 232, मुजफ्फरपुर में 211, मधुबनी में 206, मुंगेर में 192, अररिया में 179, बेगूसराय में 173, औरंगाबाद में 163, किशनगंज व लखीसराय में 149-149, भागलपुर में 147, मधेपुरा में 144, कटिहार में 143, सीवान में 142 लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाये गये.

पूर्वी चंपारण में 139, नवादा व रोहतास में 112-112, खगड़िया में 106, बक्सर में 103, दरभंगा में 101, शेखपुरा में 99, अरवल में 79, भोजपुर में 69, गोपालगंज में 67, जहानाबाद में 62, जमुई व शिवहर में 61-61, सीतामढ़ी में 50, बांका में 39, कैमूर में 23 नये कोरोना संक्रमित पाये गये. इसके अलावा अन्य राज्यों के 55 लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाये गये.

97664 सैंपलों की हुई जांच

पिछले 24 घंटे में राज्य में कुल 97664 सैंपलों की जांच की गयी. इनमें आरटीपीसीआर से 31389, रैपिड एंटीजन किट से 62735 और ट्रूनेट से 3540 सैंपलों की जांच की गयी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन