Coronavirus in Bihar : राज्यपाल आज करेंगे सर्वदलीय बैठक, लॉकडाउन पर बोले नीतीश कुमार- खुला है हर विकल्प

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Apr 2021 6:58 AM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि कोरोना के हालात को देखते हुए सरकार इसके रोकथाम के लिए हर विकल्प पर विचार कर रही है. सचिवालय पोर्टिगो में पत्रकारों से कहा कि कोरोना की वर्तमान स्थिति को लेकर राज्यपाल ने शनिवार को सभी पार्टियों की बैठक बुलायी है.

विज्ञापन

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि कोरोना के हालात को देखते हुए सरकार इसके रोकथाम के लिए हर विकल्प पर विचार कर रही है. सचिवालय पोर्टिगो में पत्रकारों से कहा कि कोरोना की वर्तमान स्थिति को लेकर राज्यपाल ने शनिवार को सभी पार्टियों की बैठक बुलायी है.

इस सर्वदलीय बैठक में कोरोना को लेकर जो भी काम किये जा रहे हैं, उनकी जानकारी सभी दलों के लोगों को दी जायेगी. इसमें सभी दलों की बातें सामने आयेंगी और जो भी उपयोगी सुझाव होंगे, उन पर निर्णय लिये जायेंगे.

इसके बाद रविवार को सभी जिलों के डीएम के साथ भी बैठक होगी, जिसमें सारी चीजों की जानकारी ली जायेगी और उसके आधार पर आगे का फैसला लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि कोरोना प्रतिदिन बढ़ रहा है. इसे देखते हुए मौजूदा स्थिति पर चर्चा की गयी है.

उन्होंने लॉकडाउन लगाने के सवाल पर कहा कि सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही कुछ निर्णय लिया जायेगा. कोरोना से निपटने के लिए सरकार हर विकल्प पर विचार कर रही है. हर वो कदम उठाया जायेगा जो उचित और व्यवहारिक होगा.

15 मई तक म्यूजियम स्मारक, 16 मई तक स्टेडियम जिम बंद

इधर, प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी म्यूजियम, पुरातात्विक स्थल, स्मारक आदि को 15 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है. कला- संस्कृति एवं युवा विभाग ने इस बाबत शुक्रवार को निर्देश जारी किया.

इसके अलावा सभी इनडोर और आउटडोर स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल, जिम सेंटर आदि को 16 मई तक के लिए बंद कर दिया है. इस दौरान मैदान या किसी भी अन्य जगहों पर खेल और अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन