Coronavirus in Bihar : एम्स में कोरोना से पांच मरे, पटना में 201 नये केस
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Dec 2020 8:23 AM
पटना एम्स में शुक्रवार को पांच मरीजों की मौत आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान हुई. वहीं पिछले 24 घंटे में 16 नये पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया गया, जिनका इलाज आइसोलेशन वार्ड में हो रहा है.
फुलवारीशरीफ. पटना एम्स में शुक्रवार को पांच मरीजों की मौत आइसोलेशन वार्ड में कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान हुई.
वहीं पिछले 24 घंटे में 16 नये पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया गया, जिनका इलाज आइसोलेशन वार्ड में हो रहा है.
नोडल कोरोना ऑफिसर डॉ संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 16 पॉजिटिव मरीजों को भर्ती किया गया और पांच मरीजों की मौत कोविड-19 से हो गयी.
वहीं 12 लोगों ने कोरोना को मात दे दी, जिन्हें अस्प्ताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. वहीं एम्स में शुक्रवार की शाम तक कुल मरीजों की संख्या 177 है.
आइसीयू में भी 64 मरीज हो गये हैं. इनमें 27 वेंटिलेटर पर हैं. इधर, पटना में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिले में शुक्रवार को 201 नये केस सामने आये हैं.
इन नये केसों के साथ ही जिले में अब तक सामने आये कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 44592 हाे गयी है. वहीं तेजी से पुराने मरीज ठीक भी हुए हैं.
स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक 42195 मरीज कोरोना से लड़ कर रिकवर हो चुके हैं.
जिले में कोरोना से अब तक 339 मरीजों की मौत हो चुकी हैं वहीं कुल एक्टिव केसों की संख्या 2058 है. वहीं पीएमसीएच में शुक्रवार को आरटीपीसीआर से 1057 सैंपलों की जांच की गयी.
इसमें से नौ पॉजिटिव पाये गये . इनमें तीन पीएमसीएच के, पांच सुपौल के और एक मुंगेर के सैंपल थे.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










