Coronavirus in Bihar : बिहार के 10 जिलों में नहीं मिले कोरोना संक्रमित, पटना में मिले 11 मरीज

Mumbai: A BMC health worker does the screening of a passenger for COVID-19 test, at a railway station in Mumbai, Thursday, May 27, 2021. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI05_27_2021_000067B)
राज्य के 10 जिलों में नये कोरोना संक्रमित नहीं पाये गये. इधर 24 घंटों के दौरान 28 जिलों में कुल 88 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. राज्यभर में कुल 160127 सैंपलों की जांच की गयी.
पटना. राज्य के 10 जिलों में नये कोरोना संक्रमित नहीं पाये गये. इधर 24 घंटों के दौरान 28 जिलों में कुल 88 नये कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. राज्यभर में कुल 160127 सैंपलों की जांच की गयी.
कोरोना का संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत पर स्थिर बनी हुई है. कोरोना का रिकवरी रेट 98.59 प्रतिशत है. इधर राज्य में सर्वाधिक 11 नये कोरोना संक्रमित पटना जिले में पाये गये.
टीकाकरण अभियान के दौरान बुधवार को राज्य के 15 जिलों में एक भी व्यक्ति को टीका नहीं दिया गया. इधर राज्य के सात जिलों में 100 से कम संख्या में टीके दिये गये.
बुधवार को 18 जिलों के सिर्फ 14753 लोगों को ही टीका दिया गया. जिन जिलों में टीकाकरण ठप रहा उसमें दरभंगा, भागलपुर, सीवान, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण, बेगूसराय, सीतामढ़ी, गोपालगंज, अररिया, मुंगेर, मधेपुरा, जहानाबाद, लखीसराय, शिवहर और शेखपुरा जिला शामिल हैं.
इधर, बिहार में टीकाकरण अभियान के दौरान अभी तक दो करोड़ 15 लाख 46 हजार से अधिक डोज दिया गया है. इसमें एक करोड़ 82 लाख 79 हजार पहला डोज जबकि 32 लाख 67 हजार से अधिक लोगों को दूसरा डोज दिया गया है.
राज्य में सर्वाधिक 2379836 टीका दिया गया. इधर सबसे कम 137066 टीका शेखपुरा जिला में दिया गया है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




