Coronavirus in Bihar : 30 प्रतिशत संक्रमितों को उल्टी,तो 25 प्रतिशत में डायरिया के लक्षण, जानिये दूसरी लहर के क्या हैं लक्षण

कोरोना की वजह से आइसीयू में इलाज करा रहे मरीजों में पेट संबंधित परेशानी अधिक देखने को मिल रही है. 20 से 25% आइसीयू मरीजों को डायरिया और पेट में दर्द की परेशानी बढ़ गयी है. जबकि 30% मरीजों ने उल्टी व भूख न लगने संबंधित शिकायत की.
पटना. कोरोना की वजह से आइसीयू में इलाज करा रहे मरीजों में पेट संबंधित परेशानी अधिक देखने को मिल रही है. 20 से 25% आइसीयू मरीजों को डायरिया और पेट में दर्द की परेशानी बढ़ गयी है. जबकि 30% मरीजों ने उल्टी व भूख न लगने संबंधित शिकायत की.
यह समस्या शहर के पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में देखने को मिल रही है.
वहीं डॉक्टरों का कहना है कि पहली लहर में कोरोना के गंभीर मरीजों में सांस लेने में दिक्कत अधिक देखने को मिल रही थी. जबकि दूसरी लहर में पेट संबंधित परेशानी बढ़ गयी है.
एम्स के नोडल पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार ने बताया कि कोरोना को लेकर वर्तमान में जागरूकता व सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है. बीमारी उन्हीं लोगों को पकड़ रही है, जो लापरवाह दिख रहे हैं.
कोविड पॉजिटिव मरीजों में 30 से 40% मरीज वेंटिलेटर, हाइ फ्लो नेजल कैनुला और ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. बहुत से गंभीर मरीजों ने पेट संबंधित परेशानी बतायी है.
वहीं, पीएमसीएच में कोविड मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि 25% मरीजों में डायरिया संबंधित परेशानी देखने को मिल रही है. पिछले साल डायरिया संबंधित परेशानी कम मरीजों में थी.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




