Coronavirus in Bihar : पिछले 24 घंटे में कोरोना से 30 लोगों की गयी जान, पटना AIIMS में 11 लोगों की मौत

New Delhi: Relatives wearing protective suits carry body of a family member, who died of COVID-19, during the ongoing COVID-19 lockdown, in New Delhi, Tuesday, June 9, 2020. (PTI Photo/Manvender Vashist)(PTI09-06-2020_000242A)
पटना शहर में कोरोना से मरने वाले मरीजों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. शहर के पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, एम्स और एनएमसीएच में रोजाना मरीजों की मौत हो रही है. चारों अस्पतालों में प्रतिदिन मिला कर तकरीबन 25 से 30 मरीजों की मौत हो रही है.
पटना. पटना शहर में कोरोना से मरने वाले मरीजों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. शहर के पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, एम्स और एनएमसीएच में रोजाना मरीजों की मौत हो रही है. चारों अस्पतालों में प्रतिदिन मिला कर तकरीबन 25 से 30 मरीजों की मौत हो रही है. मंगलवार को पीएमसीएच में चार और आइजीआइएमएस में पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गयी.
फुलवारी शरीफ. पटना एम्स में मंगलवार को पटना, मुंगेर, सिवान, झारखंड, सारण, वैशाली, नालंदा समेत 11 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी. जबकि 28 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एडमिट किया गया है. इनमें सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं.
एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक राजेन्द्र नगर के 79 वर्षीय रविनद्र नाथ सिंहा, मुंगेर की 53 वर्षीय सुप्रिया सिंहा, विक्रम के 72 वर्षीय सरयु यादव, मंदिरी के 58 वर्षीय शशी शेखर, सिवान के 73 वर्षीय रामाधार चौबे आदि की मौत हो गयी.
पटना सिटी. नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला हर रोज कायम है. सोमवार की रात छह व मंगलवार को चार मरीजों की मौत हुई है. मंगलवार को अस्पताल में जिन मरीजों की मौत हुई, इसमें 10 मई को भर्ती अमनौर सारण के 68 वर्षीय अरुण कुमार श्रीवास्तव की मौत हो चुकी है.
इसी तरह आठ मई को भर्ती 66 वर्षीय हाजीपुर वैशाली की रामचंद्र राय, एक मई को भर्ती फतुहा के 67 वर्षीय शांति देवी आदि की मौत हो गयी. एक वर्ष में अस्पताल में संक्रमित 553 मरीजों की मौत अब तक हो चुकी है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




