Coronavirus in Bihar : पिछले 24 घंटे में कोरोना से 12 मरीजों की मौत, पटना में 243 मरीज ऑक्सीजन पर

Kanpur: A COVID-19 patient receives primary treatment outside LLR Hospital, amid a shortage in beds and medical oxygen due to surge in coronavirus cases in Kanpur, Thursday, April 22, 2021. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI04_22_2021_000190A)
पटना जिले में कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगने के साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है़ लेकिन कोविड से मरने वाले मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है.
पटना. पटना जिले में कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगने के साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है़ लेकिन कोविड से मरने वाले मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है. पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, एनएमसीएच व एम्स में रोजाना 25 से 30 मरीजों की मौत कोविड से हो रही है.
इसी कड़ी में मंगलवार को पीएमसीएच में छह व आइजीआइएमएस में छह कुल 12 मरीजों की मौत कोरोना से हो गयी. पीएमसीएच में मरने वाले मरीजों में पटना जिले के एक, वैशाली के तीन, अरवल व गोपालगंज एक-एक मरीज शामिल हैं. वहीं, 54 मरीज व आइजीआइएमएस में 189 कुल 243 मरीज ऑक्सीजन पर भर्ती हैं. दोनों अस्पताल में 75 मरीजों को आइसीयू में भर्ती किया गया है़
नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है. सोमवार को तीन व मंगलवार को तीन मरीजों की मौत हो गयी. मृतकों में बालोपुर जहानाबाद की 45 वर्षीय चंचला देवी, बलिया के 65 वर्षीय वेद प्रकाश राय आदि शामिल हैं.
पटना एम्स में मंगलवार को पटना के 3 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी. एम्स कोरोना नोडल आॅफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक एम्स में 25 लोगों ने कोरोना को मात दे दी, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. 257 मरीजों का इलाज चल रहा था.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




