Coronavirus in Bihar : पटना जिले के इन इलाकों में टूट गया कोरोना चैन, नहीं मिले एक भी संक्रमित
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 May 2021 11:02 AM
पीएचसी में कोरोना जांच को लेकर लोगों की काफी भीड़ देखी गयी. 139 लोगों की जांच हुई. एंटीजन किस से 127 व आरटीपीसीआर से 12 लोगों ने जांच करायी. एंटीजेन से हुई जांच में सभी निगेटिव पाये गये. वहीं 159 लोगों का टीकाकरण किया गया. जिसमें युवाओं की संख्या ज्यादा देखी गयी.
खुसरूपुर. पीएचसी में कोरोना जांच को लेकर लोगों की काफी भीड़ देखी गयी. 139 लोगों की जांच हुई. एंटीजन किस से 127 व आरटीपीसीआर से 12 लोगों ने जांच करायी. एंटीजेन से हुई जांच में सभी निगेटिव पाये गये. वहीं 159 लोगों का टीकाकरण किया गया. जिसमें युवाओं की संख्या ज्यादा देखी गयी.
पंडारक पीएचसी पंडारक में गुरुवार को 45 लोगों का एंटीजन किट से जांच में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया. वहीं प्रखंड के आठ केंद्रों पर 328 लोगों को कोरोना निरोधक टीका लगाया गया.
दनियावां पीएचसी द्वारा दनियावां हाइस्कूल के प्रांगण में स्थित मध्य विद्यालय व तीन उपस्वास्थ्य केंद्रों सिगरियावां, शाहजहांपुर और मछरियावां में गुरुवार को 229 लोगों का वैक्सिनेसन किया गया और 141 लोगों की जांच भी हुई. जिनमें कोई पॉजिटिव नहीं मिला.
बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में जहां 340 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया. वहीं 88 लोगों की जांच हुई. जिनमें 10 लोग संक्रमित मिले. बेलछी में 130 लोगों का टीकाकरण किया गया. जबकि एंटीजन जांच में 84 लोगों के जांच हुई. जिनमें एक पॉजिटिव मिला. 38 लोगों की आरटीपीसीआर जांच हुई.
फतुहा सीएचसी में गुरुवार को कोविड वैक्सीन का टीका लेने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया. बताया जाता है की 18+ और दूसरे डोज वाले एक साथ सीएचसी पहुंच गये जिसको लेकर कुछ देर के लिए भीड़ हो गयी. गुरुवार को 470 लोगों को टीका दिया गया.
वहीं दूसरी ओर शहर वासीओं के लिए खुशी की खबर है की पिछले दो दिनों की जांच में एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला. सीएचसी प्रभारी डाॅ सुधा शंकर राय ने बताया कि बुधवार को 112 व गुरुवार को सीएचसी में 104 की रैपिड जांच में एक भी मरीज नहीं मिला.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










