कोरोना का असर: NEET Exam 2020, नीट उम्मीदवार अब बदल सकते हैं परीक्षा केंद्र, जानिए कैसे करें अप्लाई

Updated at : 11 Apr 2020 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना का असर: NEET Exam 2020, नीट उम्मीदवार अब बदल सकते हैं परीक्षा केंद्र, जानिए कैसे करें अप्लाई

लॉकडाउन को लेकर अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन के बाद अब नीट के अभ्यार्थियों को एग्जाम सिटी चेंज करने का मौका दिया है. इसकी जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखिरयाल निशंक ने भी ट्वीट के माध्यम से दी है.

विज्ञापन

पटना. लॉकडाउन को लेकर अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन के बाद अब नीट के अभ्यार्थियों को एग्जाम सिटी चेंज करने का मौका दिया है. इसकी जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखिरयाल निशंक ने भी ट्वीट के माध्यम से दी है. एनटीए ने भी नोटिस जारी कर कहा है कि कोरोना वायरस के कारण बिगड़े हलात को देखते हुए एग्जाम शहर के विकल्प में बदलाव की सुविधा दी गयी है. जिन उम्‍मीदवारों ने नेशनल मेडिकल एंट्रेंस एग्‍जाम NEET के लिए अप्‍लाई किया है वे अब अपने एप्‍लीकेशन फॉर्म में परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एप्‍लीकेशन फॉर्म में एडिटिंग करने की सुविधा दे दी है, जिसके तहत उम्‍मीदवार एग्‍जाम सेंटर के लिए अपने पसंद के शहर का चुनाव कर सकते हैं.

स्टूडेंट्स 14 अप्रैल शाम पांच बजे तक एग्जाम सिटी में बदलाव कर सकते है. नीट यूजी 2020 के एप्लीकेशन करेक्शन पर जा कर अभ्यार्थी एग्जाम सिटी बदल सकते हैं. इसके साथ ही शहरों के विकल्प को भी एनटीए ने बढ़ा दिया है. एनटीए ने कहा कि पूरी कोशिश रहेगी कि अभ्यार्थियों द्वारा चुने गये शहर में ही परीक्षा केंद्र आवंटित हो. बता दें कि अब एनटीए उम्‍मीदवारों को एप्‍लीकेशन फॉर्म में उनकी पसंद के शहर का चुनाव करने का प्रावधान दिया है. हालांकि प्रशासनकि कारणों की वजह से परीक्षा केंद्र दूसरे शहर में भी हो सकता है और इस मामले में एनटीए का निर्णय ही अंतिम होगा.

हालांकि परीक्षा केंद्र बदलने के लिए एनटीए उम्‍मीदवारों से अतिरिक्‍त शुल्‍क लेगा. इस शुल्‍क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/ डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग/ पेटीएम से किया जा सकता है. बता दें कि कोरोनावायरस संक्रमण के चलते आ रही दिक्‍कतों के मद्देनजर स्‍टूडेंट्स ने एनटीए से परीक्षा के लिए शहर का बदलाव करने की गुजार‍िश की थी. स्‍टूडेंट्स की अपील को देखते हुए एनटीए ने यह फैसला लिया है.

14 अप्रैल तक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in, ntaneet.nic.in पर जाकर बदलाव कर सकते हैं. NEET एडमिट कार्ड 2020 छात्रों द्वारा चुने गए शहर पर आधारित होगा. नोटिफिकेशन के मुताबिक NEET एडमिट कार्ड 2020 15 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. हालांकि परीक्षा को मई के अंत तक स्थानांतरित कर दिया गया है, लेकिन फाइनल तारीखों की कोई पुष्टि नहीं है और 15 अप्रैल तक एक घोषणा की प्रतीक्षा है. कोरोनोवायरस महामारी के कारण व्याप्त स्थितियों को देखते हुए परीक्षा की तारीख और अन्य विवरणों को अंतिम रूप दिया जाएगा.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन