corona vaccine : बिहार में सभी स्कूलों के स्टाफ को कोरोना वैक्सीन देने की तैयारी, पटना एम्स में मिलेगा नि:शुल्क डोज, स्कूलों को करना होगा ये काम

स्कूलों के खुलने से कोरोना का संक्रमण न फैले, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. इसके तहत सभी स्कूलों के सभी स्टाफ को को-वैक्सीन देने की तैयारी है.
पटना. जिले के सभी निजी शैक्षणिक संस्थान के सभी प्राचार्य, टीचर्स व अन्य सभी स्टाफ को-वैक्सीन का डोज लेंगे.
को-वैक्सीन पटना एम्स में नि:शुल्क दिया जायेगा. इस संबंध में सोमवार को पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी ज्योति कुमार ने सभी निजी शैक्षणिक संस्थान के प्राचार्य व निदेशक को पत्र जारी किया है.
पत्र में सभी प्राचार्यों और निदेशकों को कहा गया है कि शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुसार चार जनवरी से सभी स्कूलों में नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं.
स्कूलों के खुलने का यह पहला फेज है. नौवीं से नीचे की कक्षाओं के संचालन पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है. हालांकि हालात सामान्य रहे, तो सभी कक्षाओं के संचालन की अनुमति 18 जनवरी से दी जा सकती है.
इस बीच स्कूलों के खुलने से कोरोना का संक्रमण न फैले, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. इसके तहत सभी स्कूलों के सभी स्टाफ को को-वैक्सीन देने की तैयारी है. इसमें शिक्षकों के साथ कर्मचारी, परिचारी, गार्ड, ड्राइवर, सफाईकर्मी सभी शामिल हैं.
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी निजी स्कूलों को निर्देश दिया है कि अपने स्कूल के सभी कर्मचारियों की सूची जिला शिक्षा कार्यालय में उपलब्ध कराएं.
जिला स्तर पर टीकाकरण कराने की जिम्मेदारी उप विकास आयुक्त को दी गयी है. टीकाकरण की प्रक्रिया में 18 से 54 वर्ष उन सभी स्कूल स्टाफ को शामिल होना है, जो मधुमेह से पीड़ित न हों.
इसके अलावा गर्भवती और बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी टीकाकरण वाली सूची में नहीं जोड़ना है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




