बिहार में वैक्सीन पूरी तरह से नि:शुल्क पर देना होगा प्राइवेट अस्पतालों को सर्विस चार्ज

Published at :02 Mar 2021 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में वैक्सीन पूरी तरह से नि:शुल्क पर देना होगा प्राइवेट अस्पतालों को सर्विस चार्ज

FILE PHOTO: A woman holds a small bottle labeled with a "Coronavirus COVID-19 Vaccine" sticker and a medical syringe in this illustration taken, October 30, 2020. REUTERS/Dado Ruvic

सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन पूरी तरह से नि:शुल्क लगायी जायेगी. हालांकि प्राइवेट अस्पतालों में 50 रुपये सर्विस चार्ज देना होगा. बाकी टीका पूरी तरह से नि:शुल्क लगेगा.

विज्ञापन

पटना. सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन पूरी तरह से नि:शुल्क लगायी जायेगी. हालांकि प्राइवेट अस्पतालों में 50 रुपये सर्विस चार्ज देना होगा. बाकी टीका पूरी तरह से नि:शुल्क लगेगा.

सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी का कहना है कि सोमवार को कोविन ऐप का सर्वर पूरी तरह से नहीं खुला. ऐसे में पता नहीं चल पाया कि कितने लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया है.

बुधवार से सब कुछ आराम से चलेगा. सोमवार को नये व पुराने वैक्सीनेशन सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों को निरीक्षण किया. सभी नये सेंटरों पर ट्रेनिंग दी जा रही है.

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में अभी तक एक दिन में कम से कम 200 डोज देने का लक्ष्य रखा गया है.

वहीं, जिले के कुछ सरकारी व प्राइवेट अस्पताल जहां पहले से हेल्थकेयर वर्करों और फ्रंट लाइन वर्करों के लिए वैक्सीनेशन चल रहे थे.

वहां पर कुछ ज्यादा तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ रही है. लेकिन वैक्सीन का साइड इफैक्ट नहीं हो इसके लिए भी सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन