ePaper

Corona Vaccination Update: बिहार में इसी महीने शुरू होगा कोरोना वैक्सीनेशन, सीएम नीतीश कुमार ने कर दिया ऐलान

Updated at : 06 Jan 2021 8:18 PM (IST)
विज्ञापन
Corona Vaccination Update: बिहार में इसी महीने शुरू होगा कोरोना वैक्सीनेशन, सीएम नीतीश कुमार ने कर दिया ऐलान

Corona Vaccination Update: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन के लिए फिलहाल कोई तिथि निर्धारित नहीं की गयी है, लेकिन ये मान कर चल रहे हैं कि इसी महीने में टीकाकरण का काम शुरू होगा. अपने देश में जो वैक्सीन (Indian Corona Vaccine) बनायी गयी है, उसी का उपयोग वैक्सीनेशन में किया जायेगा.

विज्ञापन

Corona Vaccination Update: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन के लिए फिलहाल कोई तिथि निर्धारित नहीं की गयी है, लेकिन ये मान कर चल रहे हैं कि इसी महीने में टीकाकरण का काम शुरू होगा. अपने देश में जो वैक्सीन (Indian Corona Vaccine) बनायी गयी है, उसी का उपयोग वैक्सीनेशन में किया जायेगा. सीएम नीतीश (CM Nitish) बुधवार को पटना के एनएमसीएच स्थित कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) स्टोरेज यूनिट और कोविड वैक्सीनेशन की तैयारी का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे.

सीएम ने बताया कि बिहार में 10 स्थानों पर वैक्सीन और उससे जुड़ी सभी सामग्री भेजी जायेगी. इसके बाद इन स्थानों से सभी जिलों में जरूरत के हिसाब से इसे भेजा जायेगी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार वैक्सीनेशन शुरू होगा. प्राथमिकता के अनुसार स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद सभी लोगों को वैक्सीन दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन