बिहार में कोरोना पर लगाम, पटना में 24 घंटे में मिले 20 मरीज, नहीं हुई कोई मौत

Published at :26 Jun 2021 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में कोरोना पर लगाम, पटना में 24 घंटे में मिले 20 मरीज, नहीं हुई कोई मौत

पटना जिले में कोरोना की रफ्तार पर लगाम जारी है़ हालांकि आंकड़ों में उतार चढाव देखने को मिल रहे हैं. किसी दिन 50 के ऊपर तो किसी दिन 50 के नीचे मरीज मिल रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को पटना जिले में मात्र 20 मरीज ही 24 घंटे के अंदर मिले हैं.

विज्ञापन

पटना . पटना जिले में कोरोना की रफ्तार पर लगाम जारी है़ हालांकि आंकड़ों में उतार चढाव देखने को मिल रहे हैं. किसी दिन 50 के ऊपर तो किसी दिन 50 के नीचे मरीज मिल रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को पटना जिले में मात्र 20 मरीज ही 24 घंटे के अंदर मिले हैं. बताया जा रहा है कि अप्रैल, मई व जून में अब तक के सबसे कम मरीज मिले हैं.

देखा जाये तो अप्रैल व मई महीने की तुलना में 25 जून को संक्रमण का ग्राफ इतना नीचे आया है. इसके साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 343 तक पहुंच गयी है़ शुक्रवार को 23 मरीजों ने कोरोना को मात दी है़ वहीं सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी के मुताबिक मरीजों की संख्या में धीरे-धीरे कमी आ रही है.

मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच कराइ जा रही है़ उन्होंने कहा कि अभी संक्रमण का खतरा बिल्कुल भी नहीं टला है़ इसलिए मास्क जरूर लगाएं. भीड़-भाड़ व बाजार में जाने से बचें. हाथों को समय-समय पर धोते रहें. लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करें. यदि होम आइसोलेशन में मरीज है तो उसका खयाल रखें. अलग कमरे में मरीज को रखें.

तीसरे दिन भी पीएमसीएच व आइजीआइएमएस में नहीं हुई एक भी मौत

शहर के पीएमसीएच व आइजीआइएमएस में ब्लैक फंगस व कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों के लिए राहत भरी खबर है क्योंकि इन दोनों मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में कोरोना व ब्लैक फंगस से बीते 24 घंटे में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है. हालांकि दोनों अस्पताल मिलाकर पांच नये कोरोना और चार ब्लैक फंगस के नये मरीजों को संबंधित वार्डों में भर्ती किया गया है.

वहीं जानकारी देते हुए आइजीआइएमए के अधीक्षक डॉ मनीष मंडल ने बताया कि बीते तीन दिन से संस्थान में एक भी ब्लैक फंगस व कोविड के मरीजों की मौत नहीं हो रही है़ हालांकि चार नये कोविड मरीजों को भर्ती किया गया है, जबकि तीन ब्लैक फंगस के मरीजों को भर्ती किया गया.

इसके साथ ही संस्थान में 144 कोविड व 108 ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती हैं, जिनका इलाज जारी है़ यहां 31 कोविड का बेड खाली है़ वहीं पीएमसीएच में भी कुल चार मरीजों का कोविड वार्ड में व 18 मरीजों का ब्लैक फंगस वार्ड में इलाज चल रहा है़

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन