पटना हाइकोर्ट के पूर्व जज हुए कोरोना संक्रमित, दिल्ली एम्स में भर्ती, हालत गंभीर

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 05 Apr 2020 8:22 AM

विज्ञापन

पटना हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश कोरोना वायरस से गंभीर रूप से बीमार हैं. वे कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है. जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन

पटना. पटना हाइकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश कोरोना वायरस से गंभीर रूप से बीमार हैं. वे कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है. जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. जांच के बाद उन्हें शुक्रवार को नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स के आइसीयू में भर्ती किया गया है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका इलाज किया जा रहा है. पूर्व न्यायाधीश दिल्ली एम्स में कोरोना वायरस से संक्रमित होकर कोरोना का मुकाबला कर रहे है. पटना हाइकोर्ट के कई न्यायाधीश और वकीलों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

पीएमसीएच में भर्ती कराये गये कोरोना के चार संदिग्ध मरीज

पटना पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में शनिवार को कोरोना के चार संदिग्धों को भर्ती करवाया गया. ये सभी यहां कोरोना की आशंका लेकर आये थे. वहीं शनिवार को पांच मरीजों के सैंपल लिये गये. कुल 14 मरीजों की जांच रिपोर्ट आ गयी है, सभी रिपोर्ट निगेटिव है. निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद छह मरीजों को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गयी. अभी यहां कुल 30मरीज भर्ती हैं. यहां आने वाले किसी भी मरीज में अब तक कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है. पीएमसीएच में कोरोना के लिए अब अलग फ्लू कार्नर बनाया गया है.

डाक बंगला स्थित होटल सील, एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद की गयी कारवाई

पटना कोतवाली इलाके के डाक बंगला चौराहा पर स्थित होटल नारायण इंद्रसेन को सील कर दिया गया है. इसके साथ ही वहां काम करने वाले तमाम कर्मियों की जांच करायी जा रही है. इसके पूर्व उन सभी को क्वारेंटिन में रहने के निर्देश दिये गये हैं. जिला प्रशासन की टीम ने पूरे होटल को सैनिटाइज करा दिया है. बताया जाता है कि होटल से जुड़े एक व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण दिखायी देने के बाद कुछ दिन पहले जांच करायी गयी थी. इसमें वह कोरोना संक्रमित पाया गया था. उसे इलाज के लिए आइसोलेशन सेंटर में भेज दिया गया है. इस मामले के सामने आने के बाद आनन-फानन में जिला प्रशासन की टीम होटल में पहुंची और उसे सैनिटाइज कराने के बाद सील कर दिया. इसके साथ ही वहां मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन