मेट्रो शहर की तर्ज पर पटना के कई रूटों पर चलेंगी सीएनजी बसें
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Sep 2020 11:28 PM
पटना. राजधानी की सड़कों पर शुक्रवार से सीएनजी बसों का परिचालन शुरू हो गया है. पहले दिन पटना नगर बस सेवा के विभिन्न रूटों पर सीएनजी बसों का परिचालन किया गया. पहली बार सीएनजी बसों में सफर कर रहे यात्रियों के लिए एक नया व सुखद एहसास रहा.
पटना. राजधानी की सड़कों पर शुक्रवार से सीएनजी बसों का परिचालन शुरू हो गया है. पहले दिन पटना नगर बस सेवा के विभिन्न रूटों पर सीएनजी बसों का परिचालन किया गया. पहली बार सीएनजी बसों में सफर कर रहे यात्रियों के लिए एक नया व सुखद एहसास रहा. सीएनजी बसों के परिचालन पर यात्रियों ने परिवहन विभाग की सराहना की और कहा कि पटना में अब धुंआ व प्रदूषण रहित बसों में सफर का सपना पूरा हो रहा है.
पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से पटना नगर बस सेवा के तहत चलने वाली 20 डीजल बसों को सीएनजी में कन्वर्ट किया गया है. इन बसों का परिचालन हर दिन पटना नगर बस सेवा के विभिन्न रूटों पर किया जायेगा.
सीएनजी बसों का परिचालन पटना नगर बस सेवा के पांच मार्गों पर किया जायेगा. रूट नंबर 111 (गांधी मैदान-दानापुर बस स्टैंड) पर पांच सीएनजी बसें, रूट नंबर 111 ए (गांधी मैदान-दानापुर रेलवे स्टेशन) पांच बसें, रूट नंबर 222 (गांधी मैदान-फुलवारीशरीफ एम्स) छह बसें, रूट नंबर 555 (गांधी मैदान-पटना साहिब रेलवे स्टेशन) दो बसें, रूट नंबर 333 ( गांधी मैदान-पटना विवि) दो सीएनजी बसों का परिचालन किया जायेगा. साथ ही सभी सीएनजी बसों को आकर्षक लुक में तैयार कर ब्रांडिंग की गयी है. ग्रीन बस सर्विस थीम पर बस की पूरी डिजाइनिंग की गयी है. विभिन्न डिजाइन के साथ बसों में इमोजी का भी इस्तेमाल किया गया है. सभी बसें 32 सीटर हैं.
posted by ashish jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










