मुख्यमंत्री का जनता दरबारः सीएम ने जब मुख्य सचिव से कहा- बगल में बैठे हैं, फिर भी फोन नहीं उठा रहे..
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सीएम एक बार फिर मुख्य सचिव से नाराज दिखे. सीएम ने सीएस को फोन लगाने को कहा. पहले तो उनका फोन लग नहीं रहा था. जब फोन लगा तो उन्होंने उठाने में देर कर दी. इसपर मुख्यमंत्री उनसे नाराज दिखे.
विज्ञापन
जनता दरबार में सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री एक बार मुख्य सचिव आमिर सुबहानी पर भी नाराज हो गये. भागलपुर से एक फरियादी अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत लेकर आया था.
इस पर वहां मौजूद अधिकारी को सीएम ने मुख्य सचिव को फोन लगाने को कहा. पहले तो उनका फोन लग नहीं रहा था. फिर फोन उठाने में देर होने पर मुख्यमंत्री नाराज दिखे. उन्होंने मुख्य सचिव के फोन रिसीव करते ही कहा कि बड़ी देर से फोन नहीं उठा रहे हैं. यहीं बगल में सामने बैठे हैं, फिर भी. फोन ही नहीं लग रहा है. इसके बाद सीएम नीतीश ने मुख्य सचिव से कहा कि इसकी शिकायत सुनिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










