ePaper

कल मुंबई के लिए रवाना होंगे CM Nitish, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में लेंगे हिस्सा

Updated at : 04 Dec 2024 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
cm nitish kumar mumbai news| CM Nitish will leave for Mumbai tomorrow, will participate in the swearing-in ceremony of Maharashtra Chief Minister

CM Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल महाराष्ट्र जाएंगे. कल वह मुंबई के लिए सुबह रवाना होंगे. महाराष्ट्र के नए CM की शपथ ग्रहण सामारोह में शिरकत करेंगे.

विज्ञापन

CM Nitish: कल गुरुवार को महाराष्ट्र के CM का शपथ ग्रहण होना है. कौन बनेगा इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है. लेकिन शपथ ग्रहण में कौन-कौन पहुंचेंगे, यह तय हो चुका है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल महाराष्ट्र जाएंगे. कल वह मुंबई के लिए सुबह रवाना होंगे. महाराष्ट्र के नए CM की शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे.

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र में आज मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो सकती है. भाजपा की विधायक दल की बैठक में यह तय किया जाएगा. बैठक में भाजपा के ऑब्जर्वर और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहेंगी. बैठक के बाद दोनों पर्यवेक्षक कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी मिलेंगे.

Also Read: IGIMS में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने पर बड़ा निर्णय, मरीजों को दी गई ये बड़ी जिम्मेदारी

शपथ ग्रहण के लिए कल सुबह रवाना होंगे सीएम

जानकारी के अनुसार CM नीतीश कुमार महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. मुंबई के लिए वे कल सुबह रवाना होंगे. उनके साथ जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी साथ जा सकते हैं. बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आए थे. महायुति यानी भाजपा-शिवसेना शिंदे-NCP पवार को 230 सीटों का भारी बहुमत मिला है. हालांकि, भाजपा की ओर से देवेंद्र फडणवीस का CM बनना तय माना जा रहा है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन