ePaper

सीएम नीतीश कुमार ने मुंगेर में मेडिकल कॉलेज का किया शिलान्यास, ललन सिंह के लिए वोट भी मांगा

Updated at : 25 Nov 2023 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार ने मुंगेर में मेडिकल कॉलेज का किया शिलान्यास, ललन सिंह के लिए वोट भी मांगा

सीएम ने इस दौरान विशेष राज्य के दर्जा को लेकर कहा कि केंद्र सरकार अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दे तो दो साल में गरीबी खत्म हो जाएगी. हम लोग इसके लिए विशेष अभियान चलाएंगे.

विज्ञापन
undefined

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मुंगेर में सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इसके साथ ही मुंगेर सदर अस्पताल परिसर में 100 बिस्तरों वाले फील्ड अस्पताल और 32 बिस्तरों वाले शिशु गहन चिकित्सा इकाई के निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया.

undefined

कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मुंगेर में बहुत पहले ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण होना चाहिए था. उन्होंने कहा कि जब अस्पताल निर्माण का कार्यक्रम उनके पास आया तो इसमें केवल राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय ही लिखा हुआ था. जिसके बाद उन्होंने तुरंत अधिकारियों से बात कर इसमें अस्पताल जुड़वाया और फिर कॉलेज और अस्पताल दोनों को साथ करने का निर्देश दिया गया.

undefined

सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि मुंगेर पौराणिक जगह है. आप सभी सिर्फ पटना को मत याद रखिए. हम लोग तो यहां के बारे में बचपन से ही जानते हैं. यह इलाका कितना महत्वपूर्ण है, हम यहां कितना घूमते रहते हैं. उन्होंने कहा है कि जब से उन्हें मौका मिला है, तब से वह काम कर रहे हैं.

undefined

सीएम नीतीश ने इस दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को लेकर कहा कि एक बार हमने ललन बाबू से कहा कि अगर आप एमपी बनना चाहते हैं तो मुंगेर से बनिए. आपलोगों ने इन्हें एमपी बनाया हमें बहुत खुशी हुई. आगे भी सब दिन इनको एमपी बनाए रखिएगा.

undefined

सीएम ने इस दौरान विशेष राज्य के दर्जा को लेकर कहा कि केंद्र सरकार अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दे तो दो साल में गरीबी खत्म हो जाएगी. हम लोग इसके लिए विशेष अभियान चलाएंगे.

undefined

नीतीश कुमार ने इस दौरान जातीय आधारित गणना को लेकर कहा कि गणना की वजह से राज्य के लोगों की आर्थिक स्थिति का पता चल गया है. अपर कास्ट में भी कई लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं. अपर कास्ट, पिछड़ा, अति पिछड़ा, अनुसूचित जाति और जनजाति सभी लोगों के विकास के लिए बिहार सरकार काम कर रही है.

undefined

सीएम ने कहा कि हमने आरक्षण संशोधन विधेयक भी लाया. आरक्षण को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया गया है. राज्य सरकार सभी वर्ग के लोगों को रोजगार के लिए 2 लाख रुपये की मदद दे रही है.

undefined

वहीं, इस मौके पर राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि जल्द से जल्द इस अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा होगा और लोगों की सेवा की जाएगी. उन्होंने आगे कहा है कि जो देश में नहीं हुआ है, वह महागठबंधन की सरकार ने करके दिखाया है.

Also Read: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया, जानिए नीतीश सरकार की मांग के आधार..
undefined
Also Read: मुंगेर को मेडिकल कॉलेज की सौगात, नीतीश-तेजस्वी के आगमन को लेकर बदली गयी ट्रैफिक व्यवस्था जानिए..
undefined
Also Read: सीएम नीतीश कुमार शिवहर को देंगे कई योजनाओं की सौगात, प्राचीन देकुली धाम मंदिर का भी होगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन