ePaper

Bihar: 'महिला संवाद यात्रा' के जरिए महिलाओं से फीडबैक लेंगे CM नीतीश, कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं 

Updated at : 04 Dec 2024 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar: 'महिला संवाद यात्रा' के जरिए महिलाओं से   फीडबैक लेंगे CM नीतीश, कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं 

Bihar: अगले साल होने वाले विधानसभा से पहले सीएम नीतीश कुमार इसी महीने 'महिला संवाद यात्रा' पर निकलने वाले हैं. इस यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री महिलाओं के लिए कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar: बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं. सीएम नीतीश कुमार आम तौर पर किसी भी चुनाव से पूर्व प्रदेश की यात्रा पर निकलते रहे हैं. इस बार भी वे चुनाव के पूर्व इसी महीने ‘महिला संवाद यात्रा’ पर निकलने वाले हैं. इस यात्रा के दौरान वे न केवल महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का फीडबैक लेंगे, बल्कि माना जा रहा है कि इस क्रम में वे महिला मतदाताओं को साधने की भी कोशिश करेंगे. चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह यात्रा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

यात्रा के दौरान बड़ी घोषणा कर सकते हैं सीएम नीतीश

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार इस यात्रा के दौरान महिलाओं से संवाद भी करेंगे. सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार इस यात्रा के क्रम में महिलाओं के लिए कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं. जदयू महिला मतदाताओं को अपना कोर वोटर मानता रहा है. महिलाओं की मांग पर ही नीतीश कुमार ने प्रदेश में शराबबंदी कानून का फैसला लिया था. हाल ही में झारखंड में हुए चुनाव में मंइयां सम्मान योजना का बड़ा लाभ महागठबंधन, खासकर झारखंड मुक्ति मोर्चा को मिला है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री भी अपनी इस यात्रा के दौरान बड़ी घोषणा कर सकते हैं. 

राजद की दुकान बंद हो जाएगी: JDU 

जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार कहते हैं कि मुख्यमंत्री कोई पहली बार यात्रा पर नहीं निकल रहे हैं. ये विकास योजनाओं को धरातल पर देखने जाते रहे हैं. नीतीश कुमार विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और लाभार्थ‍ियों से भी वार्ता करेंगे. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है. नीतीश की इस यात्रा के बाद चुनाव में राजद की दुकान बंद हो जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस यात्रा के दौरान को न सिर्फ जमीनी जानकारी मिलेगी, बल्कि आने वाले समय में और क्या किया जा सकता है, उसका फैसला भी लेने में मदद मिल सकती है. बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र, कुशवाहा, जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर भी यात्रा पर हैं और विभिन्न दौर की यात्रा पूरा कर चुके हैं. 

इसे भी पढ़ें: 7 मैच, 37 रन और 1 विकेट… JDU ने जारी किया तेजस्वी का स्कोर कार्ड

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन