ePaper

7 मैच, 37 रन और 1 विकेट… JDU ने जारी किया तेजस्वी का स्कोर कार्ड 

Updated at : 03 Dec 2024 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
7 मैच, 37 रन और 1 विकेट… JDU ने जारी किया तेजस्वी का स्कोर कार्ड 

Bihar: जेडीयू नेता नीरज कुमार ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसके साथ ही उन्होंने आरजेडी नेता को अपनी जग हंसाई न करवाने का भी सुझाव दिया है.

विज्ञापन

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ मंगलवार को जेडीयू नेता नीरज कुमार ने मोर्चा खोल दिया है. तेजस्वी के उस बयान पर जेडीयू हमलावर है, जिसमें उन्होंने कहा था कि क्रिकेट के दिनों में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली उनके नेतृत्व में खेले थे. उनके साथ खेले हुए कई क्रिकेटर टीम इंडिया का हिस्सा हैं. विपक्ष के द्वारा बार-बार आरजेडी नेता की शिक्षा को लेकर सवाल किया जा रहा था. इस पर तेजस्वी ने कहा था कि वह एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रहे हैं. इसलिए पढ़ाई पर बहुत फोकस नहीं कर पाए. 

प्लास्टर ब्लास्टर तेजस्वी यादव 

कुछ माह पहले तेजस्वी यादव द्वारा दिए बयान पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने मंगलवार को एक पोस्टर जारी किया. पोस्टर का नाम दिया गया, प्लास्टर ब्लास्टर तेजस्वी यादव. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा था कि विराट कोहली उनके नेतृत्व में खेले. आज हम लोग उनकी सच्चाई का खुलासा कर रहे हैं. तेजस्वी अपने क्रिकेट करियर में कितने मैच खेले, कितने विकेट लिए. वह तो झारखंड से खेलते थे. झारखंड के साथ दूसरे राज्यों की टीम के साथ जो मैच हुए, सारा डाटा दिया गया है. तेजस्वी ने पूरे करियर में सात मैच खेले. इसमें कुल 37 रन बनाए. एक विकेट भी इसमें शामिल है. तेजस्वी यादव सिर्फ क्रेडिट लेना चाहते हैं. उन्हें क्रेडिट लेना है तो लीजिए. लेकिन विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेले थे, यह कहकर अपनी जग हंसाई मत करवाइए. लालू प्रसाद यादव ने बिहार के खेल की यह स्थिति कर दी थी कि झारखंड जाकर खेलना पड़ा.

खेल विश्वविद्यालय नीतीश कुमार की उपलब्धि

पत्रकारों से बात करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि 2021 में एनडीए की सरकार ने फैसला लिया था कि खेल विश्वविद्यालय बनाएंगे. यह हमारे लिए उपलब्धि है. यह बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि है. महिला सशक्तिकरण में बिहार रोल मॉडल बन रहा है.

NDA ने रखा है 2OO प्लस सीटों का टारगेट 

साल 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं. एनडीए नेताओं द्वारा कई बार तेजस्वी यादव को 9वीं फेल भी कहा गया है. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने 200 प्लस सीट का टारगेट रखा है. 

इसे भी पढ़ें: Bihar News: प्रेमिका की शादी कहीं और होने से गमजदा था BPSC टीचर, फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन