Bihar News: प्रेमिका की शादी कहीं और होने से गमजदा था BPSC टीचर, फांसी लगाकर दी जान  

Updated:
विज्ञापन

Bihar: मधेपुरा जिले में तैनात एक बीपीएससी शिक्षक ने प्रेमिका की शादी कहीं और हो जाने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

Bihar News: मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बभनी पंचायत के वार्ड नंबर नौ में एक किराए के मकान में रह रहे बीपीएससी शिक्षक ने मंगलवार को गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने में जुट गई है. लोग आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बता रहे हैं. मृतक की पहचान भागलपुर जिला के पीरपैंती बाजार निवासी मंगल मंडल के बेटे प्रवीण कुमार के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

किराए के मकान में रहते थे शिक्षक

मृतक शिक्षक वर्ष 2024 के फरवरी महीने में प्लस टू पारसमणि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बभनी में अंग्रेजी विषय के सहायक शिक्षक के रूप में योगदान दे रहे थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि शिक्षक बभनी बाजार के वार्ड संख्या 9 स्थित सत्यनारायण झा उर्फ छोटा बाबू के मकान में किराए पर रहते थे.

स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक तो हुआ खुलासा

मंगलवार को शिक्षक के स्कूल नहीं पहुंचने पर जब उन्हें फोन किया गया तो उनका मोबाइल बंद आ रहा था पाया गया. जिसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई. इसी बीच स्कूल के कुछ शिक्षक स्कूल के काम से बाजार गए. सामान की खरीदारी के बाद साथी शिक्षक मृतक के कमरे पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया तो रूम नहीं खुला. उसके बाद शिक्षकों को शक हुआ और स्थानीय लोगों के मदद से दरवाजा को तोड़ा गया तो देखा कि शिक्षक पंखे से लटके हुए थे. उसके बाद प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधि को इस बात की सूचना दिया गई.

चचेरे भाई की साली से प्यार करता था मृतक

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष गुप्ता दलबल के साथ पहुंचे. इसके बाद प्रशासन के द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई. मृतक के परिजनों ने बताया कि बताया कि शिक्षक का अपने ही चचेरे भाई की साली से प्रेम प्रसंग चल रहा था और सोमवार की रात युवती की शादी हो गई. जिसके बाद शिक्षक ने मौत को गले लगा लिया. वहीं इस पूरे मामले पर थानाअध्यक्ष ने बताया कि मृतक के मोबाइल व सिम को कब्जे में ले लिया गया है. जांच जारी है रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि शिक्षक ने सुसाइड क्यों किया.

इसे भी पढ़ें: CM नीतीश के इन फैसलों ने बदल दी महिलाओं की तकदीर, विपक्ष भी करता है तारीफ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन