बिहार में बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार, चाय की दुकान पर रंगे हाथ निगरानी की टीम ने दबोचा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2023 1:59 PM

विज्ञापन

बिहार में भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों को न रिश्वत लेते शर्म आ रही है ना गिरफ्तारी का डर दिख रहा है. हर दिन किसी न किसी घूसखोर की गिरफ्तारी की खबर आती रहती है. इसी क्रम में गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने हाजीपुर में एक चाय दुकान से बिजली विभाग के एक क्लर्क को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

हाजीपुर. बिहार में भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों को न रिश्वत लेते शर्म आ रही है ना गिरफ्तारी का डर दिख रहा है. हर दिन किसी न किसी घूसखोर की गिरफ्तारी की खबर आती रहती है. इसी क्रम में गुरुवार को निगरानी विभाग की टीम ने हाजीपुर में एक चाय दुकान से बिजली विभाग के एक क्लर्क को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. बिजली विभाग का क्लर्क 30 हजार रुपये घूस ले रहा था. क्लर्क जय कुमार हाजीपुर के रेलवे कॉलोनी के पास चाय की दुकान पर रिश्वत ले रहा था. इसी दौरान निगरानी की टीम पहुंची और रंगे हाथ पकड़ लिया.

क्लर्क ने 30 हजार रुपये रिश्वत मांगा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हाजीपुर के जिला बिजली ऑफिस का क्लर्क जय कुमार पर रिश्वत लेने का मामला कई महीनों से चल रहा था. शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने मामले को संज्ञान में लिया. जांच के बाद मामला सत्य पाए जाने के बाद निगरानी की टीम छापेमारी दल के साथ हाजीपुर पहुंची. रिश्वतखोर बिजली विभाग के क्लर्क के बताये ठिकानों पर टीम पहुंची थी. यहां बिजली विभाग के क्लर्क ने 30 हजार रुपये रिश्वत मांगा. देते समय ही निगरानी की टीम ने धर दबोचा. निगरानी की टीम के अधिकारी ने कहा कि फिलहाल 30 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया गया है.

अलग-अलग जगहों पर छापेमारी

रिश्वतखोर क्लर्क को गिरफ्तार करते समय निगरानी की टीम और बिजली विभाग के कर्मी के बीच धक्का-मुक्की भी हो गयी. हालांकि टीम ने उसे पकड़ लिया. चाय दुकान से गिरफ्तार कर टीम अपने साथ लेकर जिले के सर्किट हाउस पहुंची. यहां पूछताछ की गयी है. पूछताछ के बाद इस मामले में निगरानी टीम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है. निगरानी की टीम के अधिकारी ने कहा कि कॉमर्शियल कनेक्शन देने के मामले में रिश्वत मांगने की बात सामने आयी थी. वह हाजीपुर के बिजली ऑफिस में क्लर्क है. जय कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली थी. इसके बाद कार्रवाई की गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन