बेऔलाद बुजुर्ग दंपति की भोजपुर में गला दबाकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2022 10:12 AM
भोजपुर जिले में शुक्रवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आयी है. भोजपुर जिले के एक गांव में डबल मर्डर की सूचना है. इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. बताया जाता है कि यहां एक बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गयी है.
आरा. भोजपुर जिले में शुक्रवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आयी है. भोजपुर जिले के एक गांव में डबल मर्डर की सूचना है. इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है. बताया जाता है कि यहां एक बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गयी है. दोनों की हत्या सोते वक्त की गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
वारदात भोजपुर जिले के सहार थाना इलाके के एकबारी गांव में हुई है. जानकारी के अनुसार एकबारी गांव के रहने वाले विश्वनाथ राय और उनकी पत्नी की हत्या गुरुवार की रात सोते वक्त कर दी गई. विश्वनाथ राय की उम्र लगभग 85 साल के बीच बतायी जा रही है. दोनों घर में अकेले रहते थे.
दोनों पति-पत्नी के हाथ पैर और मुंह को रस्सी से बांध दिया गया था और फिर गला दबा कर उनकी हत्या कर दी गयी है. दंपति की कोई संतान भी नहीं है. ऐसे में दोनों बुजुर्ग दंपति की हत्या संपत्ति के कारण होने की आशंका जतायी जा रही है.
इस घटना की जानकारी तब मिली जब बुजुर्ग दंपति के यहां खाना बनाने का काम करने वाली महिला वहां पहुंची. दोनों शव देखकर उसके होश उड़ गये. वो चिल्लाती हुई बाहर आयी. उसने हत्या की जानकारी लोगों को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी है.
पुलिस का कहना है कि गुरुवार की देर रात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. बाकी कारणों की पड़ताल की जा रही है. गुनहगारों को जल्द ही पकड़ लिया जायेगा. पुलिस ने संपत्ति के कारण हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि हम हर नजरिये से मामले की जांच कर रहे हैं. बहुत जल्द हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










