Chhath Puja 2020 : छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने जारी किया गाइडलाइन, कहा- 'अर्घ्य के दौरान तालाब में डुबकी नहीं लगाए व्रती'
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Nov 2020 10:47 AM
Chhath puja guidelines 2020 :पटना जिला प्रशासन ने लोगों से यथा संभव घर पर ही छठ पूजा करने की अपील की है. इसके साथ ही अगर तालाब किनारे पूजा करने जाते हैं, तो अर्घ्य के दौरान उसमें डुबकी नहीं लगाने का आग्रह किया है
Chhath puja guidelines 2020 : पटना जिला प्रशासन ने लोगों से यथा संभव घर पर ही छठ पूजा करने की अपील की है. इसके साथ ही अगर तालाब किनारे पूजा करने जाते हैं, तो अर्घ्य के दौरान उसमें डुबकी नहीं लगाने का आग्रह किया है. इस संबंध में प्रशासन की ओर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग ने छठ पर्व में कोरोना से बचाव को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किये हैं.
स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के अनुसार, छठ पर्व के दौरान बुखार से ग्रस्त व्यक्ति, 60 साल से ऊपर के व्यक्ति, 10 साल से कम उम्र के बच्चे व अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्तियों को छठ घाटों पर नहीं जाने की सलाह दी है. इसके साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को मास्क का प्रयोग करने और दो गज की दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करने की सलाह दी गयी है. जिलाधिकारी कुमार रवि ने कोरोना काल में छठ पूजा के सुचारु आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्गत परामर्श का पालन करने की अपील लोगों से की है.
कब है छठ– इस वर्ष यह त्योहार 18 नवंबर से 21 नवंबर तक मनाया जाएगा. 18 नवंबर को नहाय खाय, 19 नवंबर को खरना, 20 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 21 नवंबर को उषा अर्घ्य के साथ इसका समापन होगा, इन 4 दिनों तक सभी लोगों को कड़े नियमों का पालन करना होता है. इन 4 दिनों में छठ पूजा से जुड़े कई प्रकार के व्यंजन, भोग और प्रसाद बनाया जाता है.
Also Read: Deepawali 2020: पटना सहित इन 3 जिलों में पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध, हो सकती है IPC के तहत गंभीर कारवाई
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










