ट्रैफिक व पावर ब्लॉक के कारण विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनों के रूट में बदलाव, देखें पूरी सूची

उत्तर रेलवे क्षेत्राधिकार में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
पटना. उत्तर रेलवे क्षेत्राधिकार में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक के कारण विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित 12 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
02 जुलाई : ट्रेन संख्या 12368 आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलेगी.
14, 15, 20, 21, 24, 28, 29 जून, 02, 03, 04 जुलाई : ट्रेन संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस खुर्जा- मेरठ सिटी-सहारनपुर-अम्बाला कैंट के रास्ते चलेगी.
15, 16, 21, 22, 25, 29, 30 जून, 03, 04, 05 जुलाई : ट्रेन संख्या 02569 दरभंगा-नयी दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस बाराबंकी-लखनऊ-मुरादाबादगाजियाबाद-नयी दिल्ली के रास्ते जायेगी.
02 व 09 जुलाई : ट्रेन संख्या 02570 नयी दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस गाजियाबाद-मुरादाबाद -लखनऊ- बाराबंकी के रास्ते चलेगी.
02 जुलाई : ट्रेन संख्या 12566 नयी दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को गाजियाबाद-मुरादाबाद -लखनऊ-बाराबंकी के रास्ते चलाया जायेगा.
02 जुलाई : ट्रेन संख्या 12274 नयी दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 12398 नयी दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस पलवल-आगरा कैंट-भांडईइटावा के रास्ते चलेंगी.
01 व 08 जुलाई : ट्रेन संख्या 12817 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.-लखनऊमुरादाबाद-गाजियाबाद से चलेगी.
01 जुलाई : ट्रेन संख्या 12323 हावड़ा- बाड़मेर एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 12561 जयनगर-नयी दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस इटावा-भांडई-आगरा कैंटपलवल-नयी दिल्ली के रास्ते चलेगी.
02 जुलाई : ट्रेन संख्या 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस अंबाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा जं. के रास्ते चलायी जायेगी.
07 जुलाई : ट्रेन संख्या 14619 अगरतला-फिरोजपुर त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस पं.दीन दयाल उपाध्याय जं.- लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलेगी.
ट्रेन संख्या 12801 पुरी-नयी दिल्ली पुरुषोतम एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12397 गया-नयी दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13483 मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस गाड़ी संख्या, 02563 सहरसा-नयी दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 12565 दरभंगा-नयी दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अलगअलग तारीख में नियंत्रित कर चलायी जायेंगी.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




