Road Accident: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, दामाद के घर शादी समारोह से लौट रहे थे…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 01 May 2025 2:33 PM
Road Accident: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है. जहां एक युवक अपने दामाद के घर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था. तभी रास्ते में एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई.
Road Accident: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से दर्दनाक खबर सामने आई. जहां सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई. यह पूरी घटना जिले के रामनगर-नरकटियागंज मुख्य सड़क पर तौलाहा गांव के पास की है. दरअसल, गुरुवार की सुबह बोलेरो और यात्रियों से भरी ऑटो में भिड़ंत हो गई. इस दौरान भयंकर सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि इस दुर्घटना में एक दर्जन लोग शिकार हुए. जिनको पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रामनगर पीएचसी लाया गया. यहां मौजूद चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने एक की मौत की पुष्टि की तो वहीं आधा दर्जन लोगों का प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया.
दामाद के घर से लौट रहा था मृतक
बता दें कि, मृतक की पहचान नेपाल के थाना रंगपुर जिला परसा नेपाल सोनवर्षा बैरिया निवासी मंका मियां (50 वर्ष) के रूप में हुई. घटना को लेकर बताया जा रहा कि, मृतक रामनगर तुरहा टोली में अपने दामाद आजाद मियां व मोती मिया के घर एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और शादी संपन्न होने के बाद वे पुनः वापस ऑटो में सवार होकर नेपाल जा रहे थे. तभी रास्ते में बोलेरो और ऑटो की भिड़ंत में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. जबकि ऑटो में सवार करीब एक दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं.
घायलों की भी हुई पहचान
जानकारी के मुताबिक, मृतक की चार बेटी दो बेटे हैं. बाकी रेफर जख्मियों की पहचान रामनगर के जुड़ापकड़ी निवासी संतोष कुमार (35 वर्ष), ऋषि मुनि प्रसाद (45 वर्ष), भानु चौधरी (79 वर्ष), सबुन नेशा (55 वर्ष), सुनैना देवी और कुसुम खातून के रूप में हुई. डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि, प्राथमिक उपचार कर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया है. वहीं, रामनगर थाना पुलिस ने मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया है. पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
(पश्चिम चंपारण से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट)
Also Read: Bihar News: भागलपुर के शाहजंगी में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, हालत नाजुकhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/bhagalpur/firing-on-brother-in-land-controversy-in-bhagalpur-bihar-news
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










