अवैध बालू खनन की जानकारी के बावजूद नहीं की कार्रवाई, थानाध्यक्ष को किया गया लाईन हाजिर

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Oct 2024 2:39 PM

विज्ञापन

प्रभारी का बालू माफिया से तालमेल भी था एवं क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी . लेकिन उनके द्वारा अवैध खनन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी जिस पर यह कार्रवाई हुई हैं.

विज्ञापन

बगहा कांड के अनुसंधान में कर्तव्य में लापरवाही बरतने के मामले में भैरोगंज के थानाध्यक्ष भरत कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है . बाल्मीकिनगर थाना में पदस्थापित एसआई महेश कुमार को भैरोगंज थाना की कमान सौंपी गई है . एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि भैरोगंज थाना में एसआई के पद पर रहते हुए एक कांड के अनुसंधान में थानाध्यक्ष भरत कुमार के द्वारा लापरवाही बरती गई थी . जिस मामले में उन पर विभागीय जांच चल रहा था.

जांच में आरोप सही पाया गया

इस मामले में पुलिस इंस्पेक्टर के द्वारा जांच कराई गई थी. जांच में मामला सही पाया गया. जिनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए भैरोगंज थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है . वहीं बाल्मीकि नगर थाना में तैनात एसआई महेश कुमार को भैरोगंज थाना का कमान सौंपा गया है .

बालू माफिया से भी साठगांठ

नये पद स्थापित थानाध्यक्ष को 24 घंटे के अंदर अपना योगदान देने का भी निर्देश दिया गया है इधर विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भैरोगंज थाना प्रभारी का बालू माफिया से तालमेल भी था एवं क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी . लेकिन थानाध्यक्ष के द्वारा अवैध खनन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी जिस पर यह कार्रवाई हुई हैं.

इसे भी पढ़ें: पटना में धनतेरस पर चमकेगा सर्राफा बाजार, जानें टॉप-5 ज्वेलरी शॉप के मालिकों ने क्या कहा

Bihar Teacher: बिहार में 23,801 शिक्षकों की नौकरी खतरे में, हजारों शिक्षकों को फिर से मिलेगा काउंसेलिंग का मौका

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन