पटना में धनतेरस पर चमकेगा सर्राफा बाजार, जानें टॉप-5 ज्वेलरी शॉप के मालिकों ने क्या कहा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 18 Oct 2024 7:15 AM

विज्ञापन

इस वर्ष धनतेरस में सर्राफा बाजार में धूम रहेगी. त्योहारों के साथ-साथ लगन को लेकर हो रही एडवांस बुकिंग और खरीदारी से कारोबारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. शहर के लोग आजकल निवेश की दृष्टि से भी गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी पर ज्यादा जोर दे रहे हैं.

विज्ञापन

धनतेरस को लेकर पटना का ज्वेलरी बाजार पूरी तरह सज-धज कर तैयार है. ब्रांडेड ज्वेलर्स से लेकर गैर ब्रांडेड ज्वेलर्स ग्राहकों को लुभाने के लिए नये-नये डिजाइन और कलेक्शन बाजार में उतारे हैं. साथ ही आकर्षक ऑफर और स्पेशल छूट की भी पेशकश कर रहे हैं. पटनाइट्स धनतेरस के लिए अभी से एडवांस बुकिंग करा रहे हैं, ताकि त्योहार के समय भीड़ भाड़ से बचा जा सके. मान्यता है कि इस दिन आभूषण, बर्तन और अन्य नये सामान खरीदने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है. परंपरा को देखते हुए बाजार सज गये हैं. अपने-अपने बजट के अनुसार सामान पसंद करने को बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है. शहर के ज्वेलर्स की मानें, तो अब तक 20 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. एक अनुमान के मुताबिक इस धनतेरस लगभग 150 करोड़ रुपये के कारोबार होने की उम्मीद है.

शहर के प्रमुख ज्वेलर्स बोले- हर रेंज में उपलब्ध है नायाब कलेक्शन

  1. तनिष्क फ्रेजर रोड के महाप्रबंधक उमेश टेकरीवाल ने बताया कि इस बार पूरे इंडस्ट्री में 150 करोड़ से अधिक कारोबार की उम्मीद है, क्योंकि पिछले साल की तुलना में इस बार 20 फीसदी से अधिक ग्रोथ दिख रहा है. पिछले एक साल में सोना ने 28 फीसदी रिटर्न दिया है. हालांकि सोने की बढ़ती कीमतों को देखते हुए हर जगह लाइटवेट कलेक्शन की पूरी रेंज है. एंटीक ज्वेलरी भी लाइटवेट में उपलब्ध है, जिसे लोग खरीद रहे हैं.
  2. पटना सिटी ( हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा के सामने ) स्थित कल्याण ज्वेलर्स के प्रमुख कुमार गौरी शंकर सिन्हा ने बताया कि कंपनी ने धनतेरस को देखते हुए नये-नये कलेक्शन उतारे हैं. साथ ही वेडिंग के भी नये- नये डिजाइन हमारे यहां उपलब्ध है. सोने के गहने के मेकिंग चार्ज पर 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है. नेकलेस सेट 20- 35 लाख रुपये तक में उपलब्ध है. सिन्हा ने बताया कि कल्याण ज्वेलरी का गोल्ड रेट बाजार से कम होता है.
  3. फ्रेजर रोड और जगदेव पथ तनिष्क के महाप्रबंधक उमेश टेकरीवाल ने बताया कि सोने के गहने पर 20 फीसदी मेकिंग चार्ज के अलावा 107 रुपये प्रति ग्राम की छूट दी जा रही है. जबकि डायमंड गहने के मूल्य पर 20 फीसदी तक की छूट दी जा रही है. यह विशेष ऑफर व छूट तीन नवंबर तक लागू रहेगा. उन्होंने बताया कि कहीं का भी पुराना सोना यहां बदला जा सकता है. उसका सौ फीसदी मूल्य मिलेगा.
  4. हीरा-पन्ना के सीइओ शेखर केसरी ने बताया कि धनतेरस के मौके पर गहने की मेकिंग चार्ज 7.77 फीसदी से शुरू है. वहीं सोने के गहने के लेबर चार्ज पर फ्लैट 35 फीसदी की छूट. जबकि हीरे के गहनों के मूल्य पर 25 फीसदी छूट दी जा रही है. उन्होंने बताया कि डायमंड गहने की मांग अधिक है. इसलिए कम वेट में भी गहने पेश किये गये है.
  5. बोरिंग रोड स्थित मलाबार शोरूम के प्रबंधक अविनाश सिंह ने बताया कि 50 हजार रुपये तक का सोने के गहने खरीदने पर 200 मिली ग्राम सोना मिलेगा. 50 हजार का डायमंड ज्वेलरी खरीदने पर 400 मिलीग्राम का सोना मिलेगा. सिंह ने बताया कि मलाबार शोरूम में 52 लाख रुपये का डायमंड का सेट उपलब्ध है.

कम वजन और कम मूल्य वाले सोने के सिक्के

ज्वेलरी शोरूम में इस बार कम वजन व मूल्य वाले धनतेरस को खास बनायेंगे. बाजार में 100 मिलीग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सोने के सिक्के उपलब्ध हैं, जिसकी खरीदारी बजट के अनुसार कर सकते हैं. आमतौर पर धनतेरस पर चांदी के पुराने विक्टोरिया वाले सिक्के तथा लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की खरीदने की परंपरा रही है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से लोगों ने सोना खरीदना शुरू कर दिया है. धनतेरस के बहाने लोग सोने की खरीदारी करते हैं, क्योंकि इसमें निवेश सुरक्षित माना जाता है.

एंटीक ज्वेलरी भी लाइटवेट में है उपलब्ध

सोने की बढ़ती कीमतों को देखते हुए बाजार में लाइटवेट कलेक्शन की पूरी रेंज उपलब्ध है. एंटीक ज्वेलरी भी लाइटवेट में उपलब्ध है. चेन दो ग्राम से, फिंगर रिंग 1.5 ग्राम, इयररिंग दो ग्राम और मंगलसूत्र दो ग्राम से ही शुरू है. वेडिंग सेट 50 ग्राम से शुरू है. इनमें इयर रिंग, फिंगर रिंग, बैंगल्स, मंगल सूत्र शामिल है. डायमंड में सिंगल डायमंड सॉलिटेयर कलेक्शन पसंद किया जाता है, जिसमें इयर रिंग, फिंगर रिंग, नोज पिन, लॉकेट से लेकर कई ज्वेलरी उपलब्ध हैं.

सोने की खरीदारी करें, तो रखें ध्यान

धनतेरस पर सोने की खरीदारी जमकर होती है. सोने की खरीदारी करते समय कई बातों का ध्यान रखना होता है. हमेशा हॉलमाrर्क वाली ज्वेलरी ही खरीदें. हॉलमार्क होने पर सोने की शुद्धता सुनिश्चित होती है. ज्वेलरी 14, 18 और 22 कैरेट में उपलब्ध होता है. कहीं से भी खरीदारी करें, जीएसटी बिल जरूर लें. बिल लेने का फायदा यह होता है कि कोई भी परेशानी होने या ठगे जाने पर उपभोक्ता फोरम में आप शिकायत कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Bihar Teacher: बिहार में 23,801 शिक्षकों की नौकरी खतरे में, हजारों शिक्षकों को फिर से मिलेगा काउंसेलिंग का मौका

चिराग की पार्टी झारखंड में लड़ेगी चुनाव, NDA में सीट शेयरिंग को लेकर बात फाइनल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन