VTR में पैदल और साइकिल से आवाजाही पर लगी रोक, रॉयल टाइगर के निशान मिलने से प्रशासन अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Oct 2024 5:46 PM

विज्ञापन

vtr bihar

VTR: रॉयल टाइगर के फुटप्रिंट मिलने के बाद वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है .वन कर्मियों को बाघ के पगमार्कों की मॉनिटरिंग करने का निर्देश मिला है.

विज्ञापन

VTR: पश्चिम चंपारण स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) वन प्रमंडल दो के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के जटाशंकर क्षेत्र में बीते दिन जंगल के राजा रॉयल टाइगर के फुटप्रिंट मिलने के बाद वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है .वन कर्मियों को बाघ के पगमार्कों की मॉनिटरिंग करने का निर्देश मिला है.

अंदर जाने पर लगा रोक

रविवार को साइकिल पैदल और बाइक को वन क्षेत्र के अंदर जाने पर रोक लगा दिया गया था . सोमवार को भी साइकिल से और पैदल वन क्षेत्र के अंदर जटाशंकर मार्ग में जाने वालों पर रोक जारी है . इस बाबत डीएफओ स्टालिन फीडल कुमार ने बताया कि विशेष सतर्कता रखते हुए साइकिल और पैदल जाने वालों पर आज भी प्रतिबंध है . बाइक और चार पहिया वाहन को वन क्षेत्र के अंदर जाने की अनुमति दी गई है.

कब से मिलेगी अनुमति

वन कर्मियों की टीम बाघ के फुटप्रिंट के सहारे मॉनिटरिंग में जुटी है नेपाल से आए जंगली हाथियों की वापसी नेपाली क्षेत्र में हो चुकी है . अगर स्थिति सामान्य रही तो मंगलवार से पैदल और साइकिल से जाने वालों को जाने की अनुमति दे दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Aurangabad: अचानक एसआई के सीने में उठा दर्द, अस्पताल जाते-जाते मौत, पसरा मातम

Bihar: सीएम नीतीश के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2025 का चुनाव, NDA की बैठक में हुआ बड़ा ऐलान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन