ePaper

Bagaha News: नशे में धुत्त सब-इंस्पेक्टर थाने में कर रहा था हंगामा, गिरफ्तार

Updated at : 06 Oct 2024 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
Bagaha News in hindi

गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर

Bagaha News: बगहा के पटखौली में एक एसआई ने शराब के नशे में धुत्त होकर थाने में ही हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद एसपी के निर्देश पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

Bagaha News: पश्चिमी चंपारण के बगहा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुलिस वाले को दूसरे पुलिसकर्मी को ही गिरफ्तार करना पड़ा। दरअसल, एक सब-इंस्पेक्टर नशे में धुत्त होकर थाने में ही हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद बगहा के पटखौली पुलिस को आरोपी एसआई को गिरफ्तार करना पड़ा। गिरफ्तारी के बाद सब इंस्पेक्टर असरफुल हक खां को शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। मेडिकल कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मामले में एसपी का बयान

जानकारी के अनुसार, आरोपी सब इंस्पेक्टर बगहा पुलिस केंद्र में पदस्थापित था। बीते दिन यानी शनिवार को करीब तीन बजे वह बगहा पुलिस केंद्र में शराब पीकर हंगामा करने लगा। मामले में एसआई की गिरफ्तारी की जानकारी एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज ने दी। एसपी ने बताया कि पुलिस केंद्र में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर असरफूल हक खां दरभंगा जिला के सदर थाना के नयनघाट के निवासी हैं, जो शनिवार की दोपहर पुलिस केंद्र बगहा में शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। इसके बाद पटखौली थाने की पुलिस को उसे मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया गया। एसपी के निर्देश के आधार पर पटखौली थाना पुलिस ने अशरफुल हक खां को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि मामले में सब इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी अनुशंसा की जा रही है।

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन