Bagaha News: पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़ नदी में कूदा तस्कर, दोनों का पैर टूटा
Published by : Aniket Kumar Updated At : 27 Oct 2024 2:53 PM
Bagaha News: बगहा में एक शराब तस्कर ने पुल से छलांग लगा दी। पुल से नीचे गिरने की वजह से उसके दोनों पैर टूट गए। जानकारी मिली कि यह सौदा सिर्फ 15 हजार रुपए में हुआ था।
Bagaha News: पश्चिमी चंपारण के बगहा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक तस्कर पुलिस को देखकर अपनी कार छोड़कर नदी में छलांग लगा दी। जिससे उसके दोनों पैर टूट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल तस्कर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना शनिवार की है। आज इस घटना का वीडियो सामने आया जिसके बाद से यह खबर चर्चा में है।
15 हजार में हुआ था सौदा
मामले को लेकर धनाहा थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि तस्कर पंजाब के लुधियाना से 54 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर मुजफ्फरपुर जा रहा था। तस्कर की पहचान कर ली गई है। उसकी पहचान अमृतसर निवासी दलजीत उर्फ बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि शराब पहुंचाने के लिए मजह 15 हजार रुपए लिए थे। पुलिस ने शराब से भरी कार को जब्त कर लिया है। जब्त की गई शराब की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अब तस्कर के मोबाइल से संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान कर रही है और आगे की कार्रवाई में लगी है।
तस्कर का बयान
घायल तस्कर ने बताया कि वह शराब लेकर कार से तेजी से जा रहा था तभी अचानक वह एक पुल पर पहुंचा, जहां पुलिस ने आगे का रास्ता बंद कर रखा था। तस्कर पीछे भागना चाहा तो पुलिस ने पीछे का रास्ता भी बंद कर दिया। इस बीच तस्कर गाड़ी छोड़कर पुल से नीचे कूद गया। हालांकि, नदी में पानी नहीं थी और नीचे रेत का ढेर था, जिसमें तस्कर गिरा। ऊंचाई से गिरने की वजह से तस्कर के दोनों पैर टूट गए। फिलहाल उसका इलाज जीएमसी बेतिया में चल रहा है।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










