बिहार में भीषण सड़क हादसा, गर्भवती समेत दो महिलाओं की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Mar 2025 1:51 PM
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन
Accident News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत दो महिलाओं की मौत हो गई. जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Accident News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिला में भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसमें गर्भवती महिला समेत दो महिलाओं की मौत हो गई. यह घटना बगहा अनुमंडल क्षेत्र के मधुबनी बांसी व-धनहा मुख्य पथ की बताई जा रही है. जहां सोमवार की रात्री करीब 3 बजे तमकुहा टांड़ बाजार के समीप तेज गति से आ रहे ट्रक व यात्रियों से भरी बोलेरो की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई.
इस भीषण सड़क हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने धनहा थाना को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृत महिलाओं के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया. वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा सभी घायलों को ईलाज के लिए सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायलों का इलाज चल रहा है.
घायलों में स्थानीय सरपंच भी शामिल
मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार की रात्री करीब 3 बजे की बताई जा रही है. बोलेरो सवार सभी धनहा थाना के मुर्गाहवा गांव निवासी हैं. पुलिस ने ट्रक व बोलेरो को जब्त कर लिया है. घायलों में स्थानीय सरपंच भी शामिल हैं. वही इस हृदय विद्यारक घटना के बाद गांव में मातम पसरा है.
प्रसव पीड़ा की जांच के बाद लौट रहे थे सभी
परिजनों ने बताया कि मुर्गाहवा गांव निवासी सुभाष पाल की पुत्री प्रियंका देवी को सोमवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर सुभाष पाल ने इलाज के लिए बोलोरो से गांव के ही सरपंच उमेश पाल व राजन पाल के साथ पीएचसी दहवा पहुंचे. जहां चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिला की जांच कर अभी शिशु पैदा होने में काफी विलंब बताया. जिसके बाद परिजन पुनः बोलोरो में सवार होकर वापस लौट रहे थे कि सड़क हादसा में गर्भवती प्रियंका देवी सहित 45 वर्षीय आशा देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए.
डाक्टरों ने गर्भवती महिला को किया मृत घोषित
बता दें कि, बोलेरो में गर्भवती 22 वर्षीय प्रियंका देवी, पड़ोस के 45 वर्षीय आशा देवी समेत सरपंच उमेश पाल, सुभाष पाल, प्रसूता की मां सरली देवी, पड़ोसी आशा देवी, सहित कुल 7 लोग शामिल थे. डायल 112 पुलिस टीम के द्वारा सभी घायलों को पीएचसी मधुबनी पहुंचाया गया पीएचसी के डाक्टरों ने दो महिलाओं की जांच के क्रम में मृत घोषित कर दिया. वही घायल सरपंच उमेश पाल, गर्भवती मृत महिला के पिता सुबास पाल, ड्राइवर राजन पाल, सरली देवी, रीना देवी को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. जिनका ईलाज उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला अस्पताल में चल रहा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










