हटाये गये छह मजदूरों को प्रबंधन ने काम पर रखा

Published at :03 Jun 2017 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
हटाये गये छह मजदूरों को प्रबंधन ने काम पर रखा

किरीबुरू : मेसर्स शाहा ब्रदर्स की झंडीबुरू आयरन ओर माइंस से पिछले दिनों निकाले गये छह मजदूरों को दोबारा कार्य पर रखने समेत अन्य मांगों पर सारंडा जन विकास समिति के बैनर तले मजदूरों व ग्रामीणों ने शुक्रवार को भनगांव स्थित एक शेड में खदान के मनोपोली ठेकेदार दिलीप मिश्रा से वार्ता की. इस दौरान […]

विज्ञापन
किरीबुरू : मेसर्स शाहा ब्रदर्स की झंडीबुरू आयरन ओर माइंस से पिछले दिनों निकाले गये छह मजदूरों को दोबारा कार्य पर रखने समेत अन्य मांगों पर सारंडा जन विकास समिति के बैनर तले मजदूरों व ग्रामीणों ने शुक्रवार को भनगांव स्थित एक शेड में खदान के मनोपोली ठेकेदार दिलीप मिश्रा से वार्ता की.
इस दौरान काम से निकाले गये छह मजदूर गुसा सिद्धू, एगरी सिद्धू, अमानुएल कंडुलना, हाबिल नीरल होरो, प्रभु सहाय चांपिया व लोकन कुरतिया को प्रबंधन नेवापस काम पर रख लिया. ठेकेदार ने कहा कि जो मजदूर अपना पीएफ कटवाना चाहते हैं, वे अपना आधार कार्ड, दो फोटो व बैंक एकाउंट नंबर जमा करा दें. इस दौरान मनोज शर्मा, जमशेद, रूप मुण्डा, मंगरा सिद्धु, बसंत कुमार नायक, लक्ष्मी कुमारी, जयपाल गुड़िया, शकुंतला कयूम, उदयन मुंडा, भोला सिंह आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन