सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें जमादार, वरना कार्रवाई तय

Published at :03 Jun 2017 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें जमादार, वरना कार्रवाई तय

बेतिया : नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डा़ विपिन कुमार ने कहा कि शहर को सुंदर व क्लीन रखना होगा. शहर की साफ- सफाई में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. वार्ड जमादारों को हर हाल में व्यवस्था दुरूस्त करना होगा. इसमें लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. शुक्रवार को […]

विज्ञापन

बेतिया : नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डा़ विपिन कुमार ने कहा कि शहर को सुंदर व क्लीन रखना होगा. शहर की साफ- सफाई में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. वार्ड जमादारों को हर हाल में व्यवस्था दुरूस्त करना होगा.

इसमें लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. शुक्रवार को नप स्थित अपने कक्ष में वार्ड जामादार व नप कर्मियों के साथ बैठक करते हुए इओ डा़ विपिन कुमार ने कही. उन्होंने कहा कि पूर्व में हीं लचर सफाई व्यवस्था को लेकर एक दर्जन वार्ड जामादारों का वेतन बंद किया गया है.

फिर भी इसमें अगर सुधार नहीं हुआ,तो संबंधित वार्ड जामादारों को मुअतल करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगा. इओ ने सख्त लहजे में कहा कि शौचालय विहिन घरों में शौचालय निर्माण को लेकर चल रहे सर्वे में तेजी लानी होगी. ताकि वंचित लोगों का शौचालय निर्माण करा शहर को ओडीएफ बनाया जा सके. साथ हीं पूर्व में डोर-टू-डोर अपशिष्टों के उठाव को लेकर शहरनिवासियों से राशि वसूल करने की बात कही गयी थी. इसमें भी तेजी लाने का निर्देश दिया.बैठक संजय यादव, जयप्रकाश सहित सभी वार्ड जामादार मौजूद रहे.

सड़क पर कचरा फेंकनेवालों से वसूल होगा जुर्माना : इओ डा़ विपिन कुमार ने बैठक में शहर में मुख्य सड़क या गली-मोहल्ले के सड़कों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सड़कों पर कचरा फेंककर गंदगी फैलाने वालों से अब जुर्माना वसूल की जायेगी. इसके लिए सभी वार्ड जामादारों को निर्देश दिया. साथ हीं कहा कि इस पर सख्ती से पालन हो, इसके लिए उनके स्तर व सिटी मैनेजर मोजिबुल हसन की ओर से मॉनेटरिंग की जायेगी.

कचरा चुननेवालों का लिया जायेगा सहयोग : इओ ने बैठक के दौरान सभी वार्ड जामादार व नप कर्मियों को बताया कि शहर को स्वच्छ व सुंदर रखने के लिए कचरा चुनने वालों का अब सहयोग लिया जायेगा फिलहाल 30 कचरा चुनने वालों को चिन्हित कर आई कार्ड भी उन्हें उपलब्ध करा दिया गया है. इनके अलावे अन्य कचरा चुनने वालों को भी चिन्हित किया जायेगा. सफाई व्यवस्था को पटरी रखने के लिए कचरा चुनने वालों को प्रोत्साहन राशि भी दी जायेगी. चुने गये कचरा को एक चिन्हित जगह पर डंप किया जायेगा. डंप कचरा अगर प्लास्टिक का होगा,तो उसका बंडल बनाकर अन्य उपयोग में उसे लाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन