स्नातक पार्ट वन का छात्र गायब, प्राथमिकी

Published at :02 Jun 2017 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
स्नातक पार्ट वन का छात्र गायब, प्राथमिकी

बेतिया : रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय के बीए पार्ट वन (कॉमर्स) के छात्र कुश कुमार का घर से गायब हो गया है. छात्र योगापट्टी थाना के अमैठिया का रहने वाला बताया गया है. परिजनों ने अपहरण का आशंका जाहिर करते हुए योगापट्टी थाने में आवेदन दिया है. योगापट्टी थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि […]

विज्ञापन

बेतिया : रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय के बीए पार्ट वन (कॉमर्स) के छात्र कुश कुमार का घर से गायब हो गया है. छात्र योगापट्टी थाना के अमैठिया का रहने वाला बताया गया है. परिजनों ने अपहरण का आशंका जाहिर करते हुए योगापट्टी थाने में आवेदन दिया है. योगापट्टी थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि छात्र के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्राथमिकी दर्ज कर छानबनी शुरू कर दी गयी है. जल्द ही छात्र को बरामद कर लिया जायेगा.

बताया जाता है कि योगापट्टी थाना के अमैठिया निवासी दिलीप कुमार श्रीवास्तव का पुत्र कुश कुमार गुरूवार की सुबह करीब सात बजे मच्छरगांवा में हो रहे यज्ञ के कलश यात्रा में शामिल होने की बात कह घर से निकाला था. जब छात्र शाम में घर नहीं लौटा,तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. देर रात तक छात्र की खोज करते रहे. लेकिन उसका कहीं आता-पता नहीं चला. अनहोनी की आशंका होने की बात सोच शुक्रवार की सुबह छात्र के परिजन योगापट्टी थाना पहुंचे.

थाना पहुंचकर परिजनों ने अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए आवेदन दिया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन