बिहार : बगहा में बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई, 4 की मौत

बगहा : बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के नवरंगिया थाना अंतर्गत हरदिया तांती गांव के समीप आज एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा जाने से जीप पर सवार चार लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए. पुलिस अधीक्षक शंकर झा ने बताया […]
बगहा : बिहार के पश्चिम चंपारण जिला के नवरंगिया थाना अंतर्गत हरदिया तांती गांव के समीप आज एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा जाने से जीप पर सवार चार लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए.
पुलिस अधीक्षक शंकर झा ने बताया कि बगहा-बाल्मीकिनगर मुख्य मार्ग पर हुए इस हादसे में हताहत हुए लोगों की तत्काल पहचान नहीं हो पायी है. उन्होंने बताया कि घटना स्थल के लिए पुलिस अधिकारी रवाना हो गए हैं तथा शवों को पोस्टमार्टम और घायलों को इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




