सुनील हत्याकांड के अभियुक्त ने किया सरेंडर

Published at :20 Mar 2014 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
सुनील हत्याकांड के अभियुक्त ने किया सरेंडर

बेतियाः सुनील हत्याकांड के मामले में नामजद अभियुक्त मोतीलाल साह ने बुधवार को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. प्रखंड क्षेत्र के धूम नगर पूर्वारी टोला निवासी मोतीलाल साह पर नौतन थाना में सुनील हत्याकांड का मामला दर्ज था. अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. हालांकि इस मामले में […]

विज्ञापन

बेतियाः सुनील हत्याकांड के मामले में नामजद अभियुक्त मोतीलाल साह ने बुधवार को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. प्रखंड क्षेत्र के धूम नगर पूर्वारी टोला निवासी मोतीलाल साह पर नौतन थाना में सुनील हत्याकांड का मामला दर्ज था. अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. हालांकि इस मामले में कुल मोतीलाल सहित छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था.

थानाध्यक्ष दीपक सम्राट ने बताया कि शेष पांच अभियुक्त जमानत पर हैं. बता दे कि गत वर्ष 2013 में प्रखंड क्षेत्र के धूम नगर पूर्वारी टोला में शंभु साह के पुत्र सुनील साह की हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया था. इसी मामले में मृतक के पिता शंभु साह के आवेदन पर नौतन थाना में गांव के ही मोतीलाल साह, धनुषधारी साह, दिनेश प्रसाद, संजय प्रसाद, कमलेश, अमलेश पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था. लांकि इस कांड के अनुसंधान में पुलिस मोतीलाल साह को क्लीन चिट दे दिया था. मगर मृतक के पिता ने कोर्ट से अर्जी किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन