कोचिंग से निकाला, तो परिजनों ने की तोड़फोड़

Published at :25 May 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
कोचिंग से निकाला, तो परिजनों ने की तोड़फोड़

बेतिया : छात्र पर अनुशासनहीनता का आरोप लगा कर संचालक को कोचिंग से निकालना महंगा पड़ा है. कोचिंग संचालक की इस कार्रवाई से आक्रोशित होकर छात्र के परिजन संस्थान में पहुंचे. संस्थान में पहुंच कर जम कर बवाल काटा व तोड़फोड़ की. इस बाबत कोचिंग संचालक नंदकिशोर प्रसाद ने नवलपुर थाने में छात्र के परिजनों […]

विज्ञापन

बेतिया : छात्र पर अनुशासनहीनता का आरोप लगा कर संचालक को कोचिंग से निकालना महंगा पड़ा है. कोचिंग संचालक की इस कार्रवाई से आक्रोशित होकर छात्र के परिजन संस्थान में पहुंचे. संस्थान में पहुंच कर जम कर बवाल काटा व तोड़फोड़ की. इस बाबत कोचिंग संचालक नंदकिशोर प्रसाद ने नवलपुर थाने में छात्र

के परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. नवलपुर थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि कोचिंग संचालक के आवेदन पर छात्र विकास के परिजन लक्ष्मण प्रसाद, सुकदेव प्रसाद,मुकेश कुमार, राहुल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्राथमिकी कर कार्रवाई की जा रही है. कोचिंग संचालक नंदकिशोर प्रसाद ने बताया है कि उनके कोचिंग संस्थान में विकास (13) का छात्र पढ़ाई करता था. वह बार-बार कोचिंग में अनुशासनहीनता करता था.

इससे आजिज होकर कोचिंग संचालक ने छात्र को निकाल दिया. इससे गुस्साये छात्र के परिजनों ने कोचिंग में पहुंचकर तोड़फोड़ व बवाल किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन