वैज्ञानिक तकनीक से खेती करें किसान

Published at :23 May 2017 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
वैज्ञानिक तकनीक से खेती करें किसान

कार्यक्रम. खरीफ फसल को ले वैज्ञानिकों ने दिये टिप्स बगहा : कृषि विज्ञान केंद्र माधवपुर के तत्वधान में सोमवार को खरीफ किसान सम्मेलन बगहा दो के बिंदवलिया में आयोजित किया गया. इसका उदघाटन वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान विधायक ने किसानों को संबोधित करते हुए […]

विज्ञापन

कार्यक्रम. खरीफ फसल को ले वैज्ञानिकों ने दिये टिप्स

बगहा : कृषि विज्ञान केंद्र माधवपुर के तत्वधान में सोमवार को खरीफ किसान सम्मेलन बगहा दो के बिंदवलिया में आयोजित किया गया. इसका उदघाटन वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान विधायक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है खेती को वैज्ञानिक तकनीकी से करने के लिए राज्य सरकार किसानों को सब्सिडी पर फसल बीज,उर्वरक तथा उपकरण उपलब्ध करा रही है.
कम खर्च और समय के बचत के साथ अच्छी पैदवार मिले जिसके लिए कृषि वैज्ञानिक किसानों को प्रशिक्षण देकर जागरूक कर रहे है.इसलिए हम सभी किसान भाईयों को वैज्ञानिक तकनीकी से खेती करनी चाहिए.जिससे परिवार समाज व राज्य का विकास हो सके. मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र माधवपुर डाॅ राजेंद्र केंद्रीय विश्व विद्यालय के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डा.के.के झा,वैज्ञानिक डा.टी.पी. महतो, इंजीनियर्र मनोज कुमार,पीपरा कोठी के वैज्ञानिक डाॅ अरविंद कुमार ने खरीफ फसल (धान) लगाने की तकनीकी जैसे कम लागत में अधिक उत्पादन, प्रभेद पौधा रोग प्रबंधन समेत कृषि से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी किसानों को दिया.
साथ ही शीशा परियोजना पदाधिकारी प्रभात कुमार ने खरीफ फसल धान की यांत्रिक विधि,धान की रोपनी,कटाई तथा पौधा संरक्षण के साथ कृषि यंत्र के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला तथा किसानों को खरीफ फसल को वैज्ञानिक तकनीकी से खेती करने की सलाह दी.मौके पर किसान जयराम काजी,रवींद्र प्रसाद,सत्यनारायण प्रसाद, ब्रह्मदेव महतो, निरंजन काजी, जीविका दीदी आशा देवी ललिता देवी समेत दर्जनों उपस्थित रहे.
अच्छी पैदावार की दी गयी टिप्स : नौतन . वैज्ञानिक तरीके से कृषि कर किसान अच्छी पैदवार कर सकते है. बस उन्हें कृषि विभाग के बताये मार्गदर्शन पर चलना होगा. जिससे किसान अच्छी पैदवार कर अपनी दशा व दिशा दोनों अच्छी कर सकते हैं. यह बातें सांसद डाॅ संजय जयसवाल व विधायक नारायण प्रसाद ने प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित खरीफ महोत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित करते हुए सोमवार को किसानों को संबोधित करते हुए कहा.
वहीं कार्यक्रम में आये किसानों ने विगत वर्ष की सब्सिडी अब तक नहीं मिलने की शिकायत सांसद व विधायक से किया. जहां उपस्थित जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह को निर्देश देते हुए जल्द भुगतान करने का निर्देश सांसद ने दिया. ताकी किसानों को इस समस्या से निजात मिल सके.
खरीफ उत्सव में किसानों के बीच वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के गुर सिखाये गये. जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान परिवेश में अपना देश किसानों के बल- बूते उत्पादन मे बहुत आगे बढ रहा है. बस किसानों को समय- समय पर कृषि विभाग द्वारा सलाह लेकर अपना खेती करना होगा. जिससे की फसलों मे होने वाले बीमारियों की जानकारी उन्हे ससमय मिले व किसान समय पर फसलों का इलाज कर अच्छी पैदवार कर सके. मौके पर बीईओ रत्नाकर द्विवेदी, उपप्रमुख सरोज देवी, विवेक कुमार, निखिलेश कुमार, अमित तिवारी,
उपेन्द्र सिंह, सुनिल कुमार, मजहर हुसैन, चंद्रमा सिंह, नारद पांडेय आदि मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन