अस्पताल से जाकर दिया वोट, शाम में निधन

Published at :22 May 2017 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल से जाकर दिया वोट, शाम में निधन

बेतिया (प. चंपारण) : अपने मताधिकार के प्रति ललक व जज्बा कितना प्रबल हो सकता, इसका अद्भुत उदाहरण 70 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद पोद्दार ने अपने जीवन के अंतिम समय में पेश किया है. लाल बाजार के वार्ड नंबर 24 के निवासी लक्ष्मण लंबे दिनों से किडनी और लिवर की बीमारी से ग्रसित थे. सात दिनों […]

विज्ञापन

बेतिया (प. चंपारण) : अपने मताधिकार के प्रति ललक व जज्बा कितना प्रबल हो सकता, इसका अद्भुत उदाहरण 70 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद पोद्दार ने अपने जीवन के अंतिम समय में पेश किया है. लाल बाजार के वार्ड नंबर 24 के निवासी लक्ष्मण लंबे दिनों से किडनी और लिवर की बीमारी से ग्रसित थे. सात दिनों से वह आइसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में इलाजरत थे.

इधर, शनिवार को ही उन्होंने नगर निकाय चुनाव में अपना मत देने की जिद शुरू कर दी. उनके पुत्र प्रकाश पोद्दार ने बताया कि स्थिति यह थी कि उन्होंने खाना भी छोड़ दिया. अाखिरकार उनकी जिद को पूरा करने के लिए एंबुलेंस से लाल बाजार स्थित गर्ल्स मिडिल स्कूल में पहुंचाया और जब उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग उसके बाद खाना खाया. लेकिन, देर शाम तबीयत अधिक खराब रहने के कारण उनका निधन हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन