1,05,000 मतदाता 345 उम्मीदवार 71 वार्ड

Published at :22 May 2017 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
1,05,000 मतदाता   345 उम्मीदवार   71 वार्ड

आइसीयू में भरती 70 साल के लक्ष्मण ने िजद करके डाला वोट, मतदान के बाद हुआ िनधन बेतिया : इसे लोकतंत्र का प्रताप ही कहेंगे, जो अंितम घड़िया िगन रहे व्यक्ति में भी जीवन का संचार कर देता है. नगर िनकाय चुनाव के दौरान बेितया में यही देखने को िमला. 70 साल के लक्ष्मण प्रसाद […]

विज्ञापन

आइसीयू में भरती 70 साल के लक्ष्मण ने िजद करके डाला वोट, मतदान के बाद हुआ िनधन

बेतिया : इसे लोकतंत्र का प्रताप ही कहेंगे, जो अंितम घड़िया िगन रहे व्यक्ति में भी जीवन का संचार कर देता है. नगर िनकाय चुनाव के दौरान बेितया में यही देखने को िमला. 70 साल के लक्ष्मण प्रसाद पोद्दार काफी िदनों से लीवर व िकडनी की बीमारी से पीड़ित थे. उन्हें इलाज के िलए आइसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों के लाख प्रयास के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था. वार्ड -24 के रहनेवाले लक्ष्मण को यह पता था िक 21 मई को वोिटंग होगी. शहर में नयी सरकार बनेगी. इसके िलए उन्होंने 20 मई को ही वोट डालने के लिए
आइसीयू में भरती
परिजनों पर दबाव बनाना शुरू कर िदया. पहले तो परिजनों को लगा िक इस हालत में वो लक्ष्मण को लेकर कैसे बूथ तक जायेंगे, लेिकन उन्होंने वोट डलाने की िजद की और कहा िक जब तक वोिटंग नहीं कर लूंगा खाना नहीं खाऊंगा. लक्ष्मण की िजद के आगे
परिजनों को झुकना पड़ा. उन्हें एंबुलेंस से लेकर पुत्र प्रकाश पोद्दार लालबाजार स्थित गर्ल्स मिडिल स्कूल िस्थत बूथ में पहुंचे. वहां लक्ष्मण ने मतदान िकया. इसके बाद खाना खाया और खाने बाद सो गये. इसी दौरान उनका िनधन हो गया. जैसे ही लक्ष्मण के िनधन की खबर फैली सब लोग स्तब्ध रह गये. कुछ लोगों का कहना था िक लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में शािमल होने के िलए ही वह िजंदा थे. लक्ष्मण भी जाते-जाते लोगों के सामने एक नजीर पेश कर गये.
वाेटिंग प्रतिशत
सबसे अधिक 70.84% मतदान कटिहार जिले में, तो सबसे कम 56% मतदान सारण में
पटना. राज्य में रविवार को पहले चरण के नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा. भीषण गरमी व चिलचिलाती धूप के बावजूद 64 फीसदी से अधिक मतदान हुआ. इस चरण में 100 नगर निकायों में मतदान कराया गया है. सर्वाधिक 70.84 फीसदी मतदान कटिहार जिले में, तो सबसे कम 56 फीसदी मतदान सारण जिले में हुआ. सभी वार्डों की मतगणना मंगलवार को करायी जायेगी. दो वार्डों में सोमवार को पुनर्मतदान कराने का आदेश दिया गया है. इसके अलावा आरा नगर निगम के एक वार्ड में एक प्रत्याशी की मृत्यु के बाद वहां का मतदान स्थगित कर दिया गया है. मतदान के दौरान 769 लोगों को एहतियात के तौर पर गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में भागलपुर के वार्ड संख्या 46 के बूथ नंबर आठ पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगानेवाला रितु राज कुमार भी शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन