दो करोड़ की पुरानी करेंसी के साथ 15 गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 May 2017 1:17 AM (IST)
विज्ञापन

नेपाल के रास्ते पुराने नोट को बदलने की साजिश का शक बैरगनिया (सीतामढ़ी): पड़ोसी देश नेपाल के काठमांडू में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो करोड़ की भारतीय करेंसी को जब्त किया गया है, वहीं तीन भारतीय समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. जब्त नोटों में भारत में प्रतिबंधित हजार-पांच सौ की पुरानी करेंसी […]
विज्ञापन
नेपाल के रास्ते पुराने नोट को बदलने की साजिश का शक
बैरगनिया (सीतामढ़ी): पड़ोसी देश नेपाल के काठमांडू में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो करोड़ की भारतीय करेंसी को जब्त किया गया है, वहीं तीन भारतीय समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. जब्त नोटों में भारत में प्रतिबंधित हजार-पांच सौ की पुरानी करेंसी है. नेपाल पुलिस सभी 15 लोगों से पूछताछ कर रही है. माना जा रहा है कि करेंसी को नेपाल के रास्ते बदलने की साजिश के तहत काठमांडू ले जाया गया था. गिरफ्तार लोगों में भारतीय नागरिक अंकुर अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल व अनिल कुमार पंसाली के
दो करोड़ की…
अलावा नेपाल के
काठमांडू निवासी शानू राजा रणजीत, राज कुमार गिरि, मनोज लामा, अमीरुद्दीन, नेपाल के मोरंग निवासी कमला भंडारी, दिलीप कुमार लाल, मेघ बहादुर थापा, वीरगंज निवासी सुरेंद्र कुमार संघाई, नवल परासी निवासी पूर्णमासी गुप्ता, पोखरा निवासी नवराज गुरुंग व पृथ्वी शाह शामिल हैं. गिरफ्तार तीनों भारतीय नागरिकों द्वारा नेपाल पुलिस को सही पता नहीं बताया जा रहा है.
वैसे तीनों काठमांडू के गणेश स्थान मोहल्ले में रह रहे थे. बताते चलें कि भारत सरकार ने 8 नवंबर, 2016 की शाम हजार-पांच सौ के पुराने करेंसी को रद्द कर दिया था. वहीं पुराने नोटों को बदलने का मौका दिया था. बाद में सरकार ने 31 मार्च तक आरबीआइ के माध्यम से पुरानी करेंसी को बदलने की छूट दी थी. नेपाल में भारतीय करेंसी का प्रचलन जारी था. नेपाल सरकार की अपील के बाद भारत सरकार ने नेपाल के बाजारों में चल रही पुरानी करेंसी को बदलने का निर्णय लिया. इसके बाद इन दिनों नेपाल में पुरानी भारतीय करेंसी को जमा किया जा रहा है.
माना जा रहा है कि भारत में रहनेवाले वैसे लोग जिनके पास पुरानी करेंसी की मोटी रकम रह गयी है, वह नेपाल के रास्ते इसे बदलने की तैयारी में हैं. इसकी सूचना नेपाल पुलिस को भी है. इसी क्रम में बुधवार की शाम नेपाल पुलिस के आइजीपी सर्वेश खनाल के निर्देश पर नेपाल पुलिस की टीम ने काठमांडू के गौरी घाट स्थित कमला भंडारी के घर छापेमारी में दो काले बैग में रखी 98 लाख की पुराने करेंसी को जब्त किया. वहीं काठमांडू के तिलगंगा स्थित पंचथर होटल के पास खड़ी सेंट्रो कार से 1.19 करोड़ की भारतीय करेंसी को जब्त किया. दोनों कार्रवाई में तीन भारतीय समेत पंद्रह लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
काठमांडू पुलिस ने भारत में प्रतिबंधित हजार-पांच सौ की दो करोड़ की करेंसी को िकया जब्त
नेपाल में हजार-पांच सौ के भारतीय करेंसी को बदलने के लिए किया जा रहा है जमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




