ग्रामीणों ने बीडीओ ऑफिस को घेरा

बगहा/ पिपरासीः आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में एक युवक की पुलिस पिटाई के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बीडीओ कार्यालय को घेर लिया. हालांकि उस वक्त बीडीओ कार्यालय में नहीं थे. आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब एक घंटा तक बीडीओ कार्यालय को घेरे रखा. बीडीओ सह दंडाधिकारी मो. जफर अहमद ने बताया कि ग्रामीणों को शांत […]
बगहा/ पिपरासीः आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में एक युवक की पुलिस पिटाई के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बीडीओ कार्यालय को घेर लिया. हालांकि उस वक्त बीडीओ कार्यालय में नहीं थे. आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब एक घंटा तक बीडीओ कार्यालय को घेरे रखा. बीडीओ सह दंडाधिकारी मो. जफर अहमद ने बताया कि ग्रामीणों को शांत करा दिया गया है. मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
ग्रामीणों का कहना है कि पिपरासी थाने के भिलोरवा टोला निवासी मनोज कुमार समेत अन्य युवक बाजार जा रहे थे. इसी बीच पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा कर युवक मनोज की बेरहमी से पिटाई कर दी. इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बीडीओ कार्यालय घेर लिया. आक्रोशित ग्रामीणों का नेतृत्व पंचायत के मुखिया अशोक कुशवाहा, विजय कुशवाहा, मैनेजर शर्मा आदि कर रहे थे.
एसडीपीओ ललित मोहन शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










