होलिका दहन आज, चढ़ी होली की खुमारी, होली कल

बेतियाः होली का रंग हरेक व्यक्ति पर चढ़ गया है. लोग रंग-बिरंगे रूप बना कर शहर की सड़कों पर मस्ती करते दिखे. होली की खरीदारी को लेकर बाजार में रौनक रही. नगर के लाल बाजार, मीना बाजार समेत लगभग सभी चौक-चौराहों पर पिचकारी की दुकानें सज गयी थीं, जहां खरीदारी को लेकर लोगों का जमघट […]
बेतियाः होली का रंग हरेक व्यक्ति पर चढ़ गया है. लोग रंग-बिरंगे रूप बना कर शहर की सड़कों पर मस्ती करते दिखे. होली की खरीदारी को लेकर बाजार में रौनक रही. नगर के लाल बाजार, मीना बाजार समेत लगभग सभी चौक-चौराहों पर पिचकारी की दुकानें सज गयी थीं, जहां खरीदारी को लेकर लोगों का जमघट लगा रहा. खासकर किराना दुकानों में लोगों की भीड़ दिखी. हर तरफ उमंग व उत्साह का वातावरण था.
शुभ मुहूर्त संध्या सात बजे से
होलिका दहन का मुहूर्त अन्य वर्ष की तुलना में इस बार थोड़ा पहले है. इसके लिए लोगों को देर रात्रि का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
पंडित राधा कांत शास्त्री ने बताया कि रविवार को संध्या सात बजे से लेकर रात्रि 10 .16 बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है. इस बीच कभी होलिका दहन किया जा सकता है. 17 मार्च को हर जगह होली मनायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










