बीडीओ ऑफिस में घंटों पड़ा रहा वृद्धा का शव

Published at :14 Mar 2014 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ऑफिस में घंटों पड़ा रहा वृद्धा का शव

मझौलिया,प चं: वृद्धापेंशन लेने प्रखंड कार्यालय पहुंची 70 वर्षीया सहोदरी देवी की मौत गुरुवार को हो गयी. महिला का शव प्रखंड परिसर में घंटों पड़ा रहा. सूचना मिलने के बाद परिजन शव को उठा कर ले गये. इस बीच प्रखंड प्रशासन की ओर से किसी भी अधिकारी या कर्मी ने उसकी सुध नहीं ली. बीडीओ […]

विज्ञापन

मझौलिया,प चं: वृद्धापेंशन लेने प्रखंड कार्यालय पहुंची 70 वर्षीया सहोदरी देवी की मौत गुरुवार को हो गयी. महिला का शव प्रखंड परिसर में घंटों पड़ा रहा. सूचना मिलने के बाद परिजन शव को उठा कर ले गये. इस बीच प्रखंड प्रशासन की ओर से किसी भी अधिकारी या कर्मी ने उसकी सुध नहीं ली. बीडीओ संजय कुमार ने कहा कि महिला की स्वाभाविक मौत हुई है. इसमें प्रशासन क्या कर सकता है.

बताया जाता है कि सहोदरी अपनी पुत्रवधू रीता देवी के साथ पेंशन लेने प्रखंड मुख्यालय आयी थी. वहां पेंशनधारियों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं थी. धूप में बैठी वृद्धा अचानक बेहोश हो गयी. अंतत: उसने दम तोड़ दिया. उसकी पहचान चनायन बांध पंचायत की निवासी के रूप में की गयी है. बता दें कि 11 बजे तक पंचायत सचिव कैलाश पांडे प्रखंड परिसर नहीं पहुंचे थे. प्रखंड परिसर में मौजूद लोगों ने बताया कि प्रशासन की इससे बड़ी संवेदनहीनता और क्या हो सकती है कि कोई लाभुक प्रखंड कार्यालय परिसर में दम तोड़ दे और प्रशासन की संवेदना न जगे.

माले नेता डॉ अनवारुल हक ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत स्तर पर वृद्धापेंशन के वितरन की व्यवस्था की जाये. साथ ही आश्रितों को अंत्येष्टि के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराई जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन