बिहार : बेतिया मंडलकारा के एक और कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, शराब पीने के आरोप में भेजा गया था जेल

Published at :19 Apr 2017 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : बेतिया मंडलकारा के एक और कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, शराब पीने के आरोप में भेजा गया था जेल

बेतिया : बिहारके पश्चिम चंपारण में लगातार दूसरे दिन मंडलकारा बेतिया में बंद कैदी के मौत का मामला सामने आया है. मंगलवार को जहां हत्या के एक अभियुक्त की मौत हो गयी थी. वहीं, बुधवार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार बंदी मोहम्मद नासिर की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी. यह कैदी उत्तर […]

विज्ञापन

बेतिया : बिहारके पश्चिम चंपारण में लगातार दूसरे दिन मंडलकारा बेतिया में बंद कैदी के मौत का मामला सामने आया है. मंगलवार को जहां हत्या के एक अभियुक्त की मौत हो गयी थी. वहीं, बुधवार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार बंदी मोहम्मद नासिर की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी. यह कैदी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का रहने वाला था. मामले में पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया है. कैदी के परिजनों को पुलिस व जेल प्रशासन ने उसके मौत की जानकारी दे दी है.

पटना PMCH बना कैदियों के भागने के लिए कंफर्ट जोन, जानें कैसे

14 अप्रैल को शराब पीने में वाल्मीकिनगर से हुआ था गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिले के थाना चिलुआता मोहरीपुर निवासी कैदी मोहम्मद नसिर को बीते 14 अप्रैल को उत्पाद विभाग की टीम ने वाल्मीकिनगर से गिरफ्तार किया था. यासीन पर शराब पीने के आरोप में जेल भेज दिया गया. तभी से वह मंडलकारा बेतिया में बंद था.

हॉस्पिटल लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
इधर, बुधवार को जेल प्रशासन द्वारा कैदी यासीन को एमजेके हॉस्पिटल अचेतावस्था में लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे चिकित्सकीय परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया. कैदी की मौत की वजह हृदयगति रूकना बताया जा रहा है. हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम आने के बाद होने की बात कही जा रही है.

सुबह अचानक हुई तबियत खराब
मामले में जेल प्रशासन का कहना है कि बुधवार को सुबह अचानक कैदी मोहम्मद यासीन बेहोश होकर गिर पड़ा. जेल अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे सदर हॉस्पिटल लाया गया. जहां उसकी मौत हो गयी है. बता दें कि मंगलवार को कैदी जितेंद्र गिरी की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी थी. जितेंद्र मनुआपुल के परसा का रहने वाला था और हत्या के मामले में आरोपी था.

मंडलकारा में क्षमता 623 की, बंद है 931 कैदी
मंडलकारा में लगातार दो कैदियों की मौत होने से जेल की व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है. जेल के संसाधन और सुविधाएं सवालों के घेरे में आ गया है. जेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, मंडलकारा बेतिया की क्षमता 623 कैदियों की है. जबकि मौजूदा समय में मंडलकारा में 931 कैदी बंद हैं. जो क्षमता का डेढ़ गुना है.

क्या कहते हैं जेल उपाधीक्षक
मामले पर बेतिया मंडलकारा, जेल उपाधीक्षक सोहन कुमार ने कहा कि बुधवार की सुबह सात बजे बंदियों का वार्ड जैसे ही खुला अचानक मो. नासीर बंदी गिर पड़ा और बेहोश हो गया. उसे तत्काल जेल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने उसे बेतिया एमजेके अस्पताल रेफर कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन