नामांकन आज से, जुलूस पर रोक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2017 3:48 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : आगामी 21 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर बुधवार से नगर परिषद बेतिया के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे. इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर लेने का दावा किया है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. इसके साथ ही बुधवार से निकाय चुनाव को लेकर आदर्श चुनाव […]
विज्ञापन
बेतिया : आगामी 21 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर बुधवार से नगर परिषद बेतिया के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे. इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर लेने का दावा किया है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. इसके साथ ही बुधवार से निकाय चुनाव को लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता लग जायेगी. नामांकन के लिए जुलूस लेकर आने पर रोक रहेगी. सभी गतिविधियों की वीडियोग्राफी की व्यवस्था की बात कही जा रही है. नामांकन पत्र सुबह दस बजे से दाखिल होंगे.
अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अनुमंडल कार्यालय में बेतिया नगर परिषद के अभ्यर्थियों का नामांकनपत्र प्राप्त किया जायेगा. इसके लिए शहर के 39 वार्डों के अभ्यर्थियों के लिए अलग अलग काउंटर बनाये गये है. उन्होंने बताया कि वार्ड एक से 20 तक के अभ्यर्थियों के नामांकन बीडीओ प्राप्त करेंगे. वहीं उनके सहयोग में बीएओ को प्रतिनियुक्त किया गया है. जबकि वार्ड 21 से 39 तक का अंचलाधिकारी प्राप्त करेंगे. उनके सहयोग के लिए प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है.
एसडीएम सह निवार्ची पदाधिकारी सुनील कुमार की मानें तो कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन दाखिलकिया गया है. उन्होंने अभ्यर्थियों से किसीपरेशानी से बचने के लिए सर्तकता पूर्वक नामांकन पत्रों को भरने एवं उसमें वांछित कागजातों को संलग्न करने की बात कही है.
निकाय चुनाव
नामांकन को लेकर कड़ी सुरक्षा का होगा इंतजाम, आज से लागू हो जायेगी आदर्श चुनाव आचार संहिता
27 अप्रैल तक होगा नामांकन, 39 पार्षदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया होगी शुरू
दूसरे दिन बिके 164 नामांकन परचे
नामांकन पत्र बिक्री के दूसरे दिन मंगलवार को निकाय चुनाव को लेकर 164 परचे बिके. खास यह रहा कि नामांकन पत्र खरीदने के लिए मंगलवार को भी एसडीएम कार्यालय में संभावित प्रत्याशियों भीड़ उमड़ी रही. नामांकन प्रपत्रो की खरीदारी के लिए शुल्क जमा कराना जारी रहा. इस दौरान 164 लोगों ने नामांकन पत्र के लिए शुल्क जमा किया. सामान्य कोटि के लिए नामांकन शुल्क एक हजार जमा कराया गया है. जबकि महिला एवं आरक्षित कोटि के अभ्यर्थियों से 500 रुपये प्रति प्रपत्र जमा कराया गया. बता दें कि बेतिया नगर परिषद के 39 वार्ड पार्षदों के लिए निर्वाचन के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की गयी है.
महत्वपूर्ण तिथियां
नामांकन दाखिल: 19 से 27 अप्रैल
नामांकन पत्रों की जांच: 28 व 29 अप्रैल
नामांकन वापसी: 02 मई
मतदान: 21 मई
मतगणना: 23 मई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




