सफाईकर्मी को पीटा, पैसा छीना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2017 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सुरक्षागार्ड और सफाईकर्मी आमने-सामने, हंगामा विवाद बेतिया : गवनर्मेंट मेडिकल कॉलेज के सफाईकर्मी और सुरक्षागार्ड आमने-सामने आ गये हैं. उनके बीच बुधवार की शाम गाली-गलौज और हाथपाई के बाद शुरू हुआ विवाद गहरा गया है. गुरुवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे सफाईकर्मियों ने सुरक्षागार्ड के खिलाफ जमकर हंगामा किया. इस दौरान भी दोनों […]
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सुरक्षागार्ड और सफाईकर्मी आमने-सामने, हंगामा
विवाद
बेतिया : गवनर्मेंट मेडिकल कॉलेज के सफाईकर्मी और सुरक्षागार्ड आमने-सामने आ गये हैं. उनके बीच बुधवार की शाम गाली-गलौज और हाथपाई के बाद शुरू हुआ विवाद गहरा गया है.
गुरुवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे सफाईकर्मियों ने सुरक्षागार्ड के खिलाफ जमकर हंगामा किया. इस दौरान भी दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गयी. कॉलेज प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद सफाईकर्मी नगर थाना पहुंच सुरक्षागार्ड के खिलाफ मारपीट करने व पैसा छीनने का आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम ठेके पर सफाई का कार्य करने वाली कर्मचारी किरण देवी मेडिकल कॉलेज में सफाई का कार्य कर रही थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर हॉस्पिटल में तैनात सुरक्षागार्ड से किरण देवी की कहासुनी हो गई. आरोप है कि गाली-गलौज के बाद मामला हाथापाई तक आ पहुंचा. किरण का आरोप है कि सुरक्षागार्ड ने न सिर्फ उनसे बदसलूकी की, बल्कि मारपीट भी की. वहीं सुरक्षागार्ड ने सफाईकर्मी पर ठीक से सफाई करने की बात कहने पर विवाद बढ़ाने और गाली देने का आरोप लगाया. अस्पताल कर्मियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ.
इधर, गुरुवार को सफाईकर्मी किरण देवी के पक्ष में उनके मुहल्ले व हॉस्पिटल में कार्य करने वाले अन्य सफाईकर्मी एकत्रित हो गये और कॉलेज परिसर में जुट कर हंगामा करने लगे. सभी सुरक्षागार्ड पर कार्रवाई का दबाव बना रहे थे. बाद में कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंचा और समझाकर मामला शांत कराया. इसके बाद सफाईकर्मी नगर थाना चले गये. इस मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज में घंटेभर अफरातफरी का माहौल रहा. इलाज कराने पहुंचे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
सफाईकर्मी से बदसलूकी के बाद सफाईकर्मियों ने मेडिकल कॉलेज में जम कर किया हंगामा, थाने पहुंच दिया आवेदन
गार्ड पर दो लाख लूटने का लगाया आरोप
नगर थाना में दिये आवेदन में सफाईकर्मी डोमटोली वार्ड नंबर 27 निवासी किरण देवी ने आरोप लगाया है कि है कि वह अस्पताल में संवेदक की ओर से सफाई का कार्य करती है. बुधवार की देर शाम गोस्वामी सेक्युरिटी गार्ड के सुपरवाइजर संजय राव अपने अन्य गार्डों के साथ मानदेय का पैसा करीब दो लाख लूट लिये और विरोध करने उसके बदसलूकी भी की. साथ ही जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया. नगर थानाध्यक्ष विमलेंदु ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
मामले की जानकारी है. इसकी जांच की गयी है. जांच में दोनों पक्षों की गलती मिली है. दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिेया गया है. इसको लेकर अब कोई भी विवाद नहीं है.
डा एचएन झा, अधीक्षक एमजेके हॉस्पिटल
सुरक्षागार्ड पर सफाईकर्मी को पीटने व पैसा छीनने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




