मवेशी तस्कर पकड़ाया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
साठी : बेलवा गांव के समीप पुलिस ने छापेमारी कर 71 मवेशियों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर ली. जबकि छापेमारी दल को चकमा देकर भागने में चार तस्कर सफल रहे. फरार तस्करों के गिरफ्तारी को लेकर साठी पुलिस छापेमारी कर रही है. वहीं गिरफ्तार तस्कर हैसवा गांव के शेख बिजली बताया गया है. […]
विज्ञापन
साठी : बेलवा गांव के समीप पुलिस ने छापेमारी कर 71 मवेशियों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर ली. जबकि छापेमारी दल को चकमा देकर भागने में चार तस्कर सफल रहे. फरार तस्करों के गिरफ्तारी को लेकर साठी पुलिस छापेमारी कर रही है.
वहीं गिरफ्तार तस्कर हैसवा गांव के शेख बिजली बताया गया है. साठी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बेलवा गांव से होकर भारी संख्या में मवेशियों को लेकर तस्कर जा रहे हैं. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने स्वयं व पुलिस जवानों के साथ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 71 मवेशियों को जब्त कर लिया. जबकि तस्कर शेख बिजली को गिरफ्तार कर ली. जबकि अन्य चार तस्कर छापेमारी दल को चकमा देकर फरार हो गये.
थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्करों के पास से 34 गाय, 20 बछड़ा, 2 बैल सहित कुल 71 मवेशियों को जब्त किया गया है. तस्करी कर मवेशियों को बाहर भेजने की योजना थी. उन्होंने बताया कि शेख बिजली के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. जबकि फरार तस्करों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










